आज FIFA में फुटबॉल मैच कौन जीता, 19 जून 2026: मैक्सिको की हुई नॉकआउट में एंट्री, ऐसे रहे 8वें दिन के मैच रिजल्ट

FIFA World Cup 2026, Who won today Football Match: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हर दिन एक के बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. 19 जून को भी कई मैच खेले गए. मैक्सिको की टीम इस बार टूर्नामेंट के नॉकआउट में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी है. आइए आपको बताते हैं 19 जून के मैच के नतीजे

AI Generated Image

AI Generated Image

FIFA World Cup 2026, Who won today Football Match: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है. हर दिन ग्रुप स्टेज के धांसू मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. टूर्नामेंट के 8वें दिन मैक्सिको की टीम ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इसी के साथ मैक्सिको इस बार टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. इसके अलावा भी फीफा में 19 जून को कई और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. आइए आपको बताते हैं कि किस मैच में किस टीम ने बाजी मारी. 

विज्ञापन

कनाडा की धमाकेदार जीता

इस बार फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे कनाडा की टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की. वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में कनाडा के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाई और कतर को एकतरफा मैच में 6-0 से हरा दिया. टीम के लिए पहला गोल 16वें मिनट में आया जो कि साइल लारिन ने किया. इसी के साथ जोनाथन डेविड ने टीम के लिए 3 गोल दागे.

विज्ञापन

स्विट्जरलैंड ने जीता एकतरफा मैच

19 जून को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी में स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच मैच खेला गया. इस मैच में स्विट्जरलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए 4-1 से जीत दर्ज की. लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका लेकिन दूसरे हाफ में 5 गोल हुए. 74वें मिनट में पहला गोल होने के बाद स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी नहीं रुके और लगातार एक के बाद एक 4 गोल दागे.

साउथ अफ्रीका और चेक रिपब्लिक का मैच हुआ ड्रॉ

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और चेक रिपब्लिक के बीच मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में पहले 0-1 से पिछड़ रही थी लेकिन मैच के 83वें मिनट में टेबोहो मोकोएना ने पेनल्टी से गोल कर मैच को बराबरी लाकर खड़ा कर दिया. इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हुआ और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. 

विज्ञापन

मैक्सिको ने नॉकआउट में किया क्वालीफाई

मैक्सिको की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में साउथ कोरिया को 1-0 से हरा दिया. इसी के साथ टीम इस टूर्नामेंट के इस सीजन में नॉकआउट में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है. इस मैच में केवल एक ही गोल हुआ जो कि 50वें मिनट में आया. टीम के लिए ये लगातार दूसरी जीत रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ