FIFA वर्ल्ड कप 2026 के बीच मुश्किल दौर से गुजर रहे लियोनल मेसी, परिवार ने दिया पिता की हेल्थ पर बड़ा अपडेट

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच लियोनल मेसी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटता हुआ नजर आ रहा है. वो इस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके पिता की तबीयत खराब है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. अब मेसी परिवार की तरफ से एक भावुक अपील की गई है.

Source: Instagram/leomessi

Source: Instagram/leomessi

FIFA World Cup 2026: दुनियाभर में इस समय फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी बारी दुख से जूझ रहे हैं. उनके पिता की हालत नाजुक है. फीफा विश्व कप 2026 के बीच अब उनके परिवार की तरफ से पिता जॉर्ज मेसी को लेकर एक बड़ा हेल्थ अपडेट शेयर किया गया है. उनके परिवार की तरफ से जारी किए गए बयान में साफ बताया गया है कि 68 साल के जॉर्ड मेसी बीमार चल रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. 

विज्ञापन

अफवाहों के बीच जारी किया गया बयान

फीफा विश्व कप 2026 के बीच लगातार अफवाह फैल रही थी कि लियोनल मेसी के पिता का निधन हो गया है. ऐसे में परिवार को स्थिति साफ करने के लिए मजबूरन ये बयान जारी करना पड़ा. इस बयान में परिवार की तरफ से मीडिया और सभी लोगों से अपील की गई है कि ऐसी संवेदनशील स्थिति में जिम्मेदारी से काम लेना चाहिए और इंसानियत दिखानी चाहिए. किसी व्यक्ति की सेहत और उसके परिवार की मानसिक शांति को अटकलों या गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. परिवार ने साफ किया कि जॉर्ज मेसी की सेहत से जुड़ा कोई भी नया अपडेट आधिकारिक तौर पर परिवार की तरफ से ही शेयर किया जाएगा.

विज्ञापन

मुश्किल समय से गुजर रहे मेसी

लियोनल मेसी इस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक तरफ उनके सामने फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने की चुनौती है तो वहीं दूसरी तरफ पिता की गंभीर तबीयत. अर्जेंटीना की टीम ने उनकी कप्तानी में विश्व कप के पहले मैच में जीत दर्ज की है, जिसमें मेसी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. इस मैच के बाद भी मेसी ने बताया था कि वो इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं लेकिन उन्होंने इसके पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया था. फिलहाल परिवार के तरफ से सामने आए अपडेट में बताया गया है कि उनके पिता की हालत में सुधार हो रहा है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ