FIFA World Cup 2026 France vs Senegal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक स्टार खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है. जिसमें फ्रांस के सुपरस्टार किलियन एम्बाप्पे का नाम भी शामिल है. फ्रांस की टीम ने सेनेगल के खिलाफ अपने सफर की शुरुआत की. जहां पर मुकाबले में मजबूत टीम फ्रांस ने दूसरे हाफ के शुरू से अपना दबदबा बनाया, जिसके कारण ही टीम को 3-1 से जीत मिली है. किलियन एम्बाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल इस मुकाबले में जड़े हैं.
फ्रांस ने जीत के साथ की धमाकेदार शुरुआत
जून 17 को खेले गए मुकाबले में शुरुआत से ही फ्रांस ने अटैक किया, लेकिन उसके बाद भी पहले हॉफ में एक भी गोल नहीं हुआ. सेनेगल की टीम ने भी इस दौरान बहुत ही रक्षात्मक खेला. इसके साथ ही सेनेगल ने 2 गोल करने के मौके भी बनाए. निकोलस जैक्शन का शॉट पोस्ट से टकरा गया और इस्माइला सार ने भी बहुत ही करीब से गोल करने का सुनहरा मौका गंवा दिया. हालांकि दूसरे हाफ की शुरुआत से फ्रांस ने अपना खेल बेहतर किया. जिसके कारण ही 66वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने मैच का पहला गोल किया. जिसके कारण ही फ्रांस को मैच में बढ़त मिल गई. उसके कुछ समय बाद 80वें मिनट में बारकोला मैदान पर आए और आते ही 82वें मिनट में ही फ्रांस के लिए दूसरा गोल दाग दिया. सेनेगल के गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी इस दौरान देखते ही रह गए.
ये भी पढ़ें: NZ W vs SL W: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर, 5 विकेट से मारी बाजी
सेनेगल को नहीं मिला पलटवार का मौका
इंजरी टाइम में सेनेगल के इब्राहिम म्बाये ने 90+5वें मिनट में गोल किया. जिसके बाद उन्होंने अंतर को 2-1 किया, लेकिन अगले ही मिनट किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए तीसरा और अपना दूसरा गोल कर दिया. जिसके कारण ही फ्रांस को मैच के अंत में 3-1 से शानदार जीत मिली. इस मुकाबले में 2 गोल के साथ ही किलियन एम्बाप्पे ने लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब एम्बाप्पे के नाम 14 गोल हो गए हैं. उनसे आगे अब ब्राजील के रोनाल्डो (15)और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े (16) ही नजर आ रहे हैं. इस टूर्नामेंट में किलियन इन दोनों दिग्गजों को भी पीछे छोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ENG vs NZ: दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, स्टार मैच विनर खिलाड़ी अचानक हुआ बाहर
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines