हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लियोनेल मेसी की मैजिकल हैट्रिक के दम पर जीती अर्जेंटीना, FIFA World Cup 2026 में की शानदार शुरुआत

FIFA World Cup 2026 Argentina vs Algeria: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सभी फैंस 17 जून का इंतजार कर रहे थे. दिग्गज लियोनेल मेसी ने फैंस के इस इंतजार को बहुत ही खास बना दिया. उन्होंने मुकाबले में 3 बड़े रिकॉर्ड बनाकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई है.

विज्ञापन
PIC Credit- AI Generated

FIFA World Cup 2026 Argentina vs Algeria: जून 17 को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ खेलने उतरी. जहां पर फैंस को बहुत ही यादगार मुकाबला देखने को मिला है. दिग्गज लियोनेल मेसी ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही अर्जेंटीना की टीम ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. दिग्गज मेसी ने इस मुकाबले में कुल 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.  

अर्जेंटीना की टीम को मिली शानदार जीत 

मैच के शुरुआत के साथ ही अर्जेंटीना ने अपनी ताकत दिखाई. मैच के 17वें मिनट में ही कप्तान लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए गोल किया. इसी के साथ अल्जीरिया की टीम दबाव में आ गई. हालांकि उन्होंने अर्जेंटीना को पहले हॉफ में दूसरा गोल नहीं करने दिया. इसके अलावा उन्होंने पहले हाफ में लगातार अटैक किया. हालांकि उसके बाद भी अल्जीरिया की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी.

दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद अर्जेंटीना की टीम ने अटैक को और तेज किया. जिसके कारण ही 60वें मिनट ने मेसी ने अपना और टीम का दूसरा गोल कर दिया. जिसके बाद उन्होंने 76वें मिनट में तीसरा गोल करके हैट्रिक भी पूरे कर दिए. 80वें मिनट में मेसी सब्स्टीट्यूट हुए. जिसके बाद बचे हुए टाइम में उन्होंने कप्तानी वाला आर्मबैंड अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी को सौंप दिया. अंत में अर्जेंटीना की टीम ने 3-0 से मुकाबला जीत लिया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: किलियन एम्बाप्पे के दम पर FIFA World Cup 2026 में फ्रांस को मिली शानदार शुरुआत, सेनेगल को मिली हार

लियोनेल मेसी ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड 

दिग्गज लियोनेल मेसी ने अपना 200वां इंटरनेशनल मुकाबला खेला. 200 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले वो सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले कुवैत के बदर अल-मुतावा और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी 200+ इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसके अलावा लियोनेल मेसी 6 फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. बात इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड की करें तो मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार हैट्रिक गोल किया है. इसके अलावा अब फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मेसी जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े के 16 गोल के बराबरी पर आ गए हैं. अगले मुकाबले में मेसी इतिहास रच सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, केप वेर्डे के आगे फेल हो गई स्पेन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola