FIFA World Cup 2026 में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, केप वेर्डे के आगे फेल हो गई स्पेन

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फैंस को सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल गया है. यूरोप के चैंपियंस स्पेन और केप वर्डे के बीच मुकाबला बहुत ही रोमांचक हुआ. जहां पर स्पेन का दबदबा देखने को मिला, लेकिन अंत में मुकाबला ड्रॉ हो गया.

Spain vs Cape Verde

Spain vs Cape Verde

FIFA World Cup 2026: स्पेन में 10 लाख फुटबॉलर हैं, वहीं केप वर्डे देश की जनसंख्या ही 5.50 लाख की है. ऐसे में कागजों में इन दोनों देशों के बीच कोई भी टक्कर नहीं है, लेकिन उसके बाद भी जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें आमने-सामने आई, तो फैंस को टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. इस मुकाबले में फैंस स्पेन को पहले से ही जीता हुआ मान रहे थे, लेकिन अंत में केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा की वजह से इस फीफा वर्ल्ड कप का पहला बड़ा उलटफेर देखने को मिला.  

विज्ञापन

केप वर्डे ने स्पेन को दी कड़ी टक्कर 

इस मुकाबले में स्पेन की मजबूत टीम ने 74 प्रतिशत टाइम गेंद पर कब्जा बनाए रखा, लेकिन उसके बाद भी वो एक भी गोल करने में सफल नहीं रही. केप वर्डे की टीम के पास 26 प्रतिशत ही गेंद रही, लेकिन उन्होंने डिफेंस बहुत अच्छे से किया. जिसके कारण ही सितारों से सजी स्पेन टीम को निराश होकर लौटना पड़ा. केप वर्डे की टीम पूरे समय डिफेंसिव ही नजर आई. जिसका उनको बहुत ज्यादा फायदा हुआ. एक समय स्पेन के खिलाड़ियों पर दबाव साफ नजर आ रहा था. केप वर्डे के मैनेजर बुबिस्तो ने जो प्लान अपनी टीम को बनाकर दिया था. खिलाड़ियों ने पूरे मैच में उसको को ही फॉलो किया. जिसके कारण ही उन्होंने यूरोप के चैंपियंस को दिन में ही तारे दिखा दिए. इस मैच के ड्रॉ होने के बाद अब स्पेन की टीम का भी समीकरण खराब हो गया है. 

विज्ञापन

गोलकीपर वोजिन्हा ने जीत लिया फैंस का दिल

मुकाबले में एक समय स्पेन की टीम लगातार अटैक कर रही थी. उस समय केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने लगभग 7 गोल रोके. जिसके कारण ही सभी उनके मैन बन गए हैं. मैच खत्म होने के बाद गोलकीपर को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है. मैच में 90 मिनट के अलावा 6 मिनट का इंजरी टाइम भी था. हालांकि उसके बाद भी स्पेन की टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी. इस नतीजे को देखे तो केप वर्डे की टीम के लिए इसे एक बड़ी जीत बताया जा रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ