हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मुंबई में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर 16 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

मुंबई में राष्ट्रपति से सम्मानित एक जिम्नास्टिक कोच पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. कोच के ऊपर 16 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़छाड़ और यौन शोषण की कोशिश में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस तुरंत ही जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार कोच की शर्मनाक हरकत (Photo: AI)

मुंबई के विले पार्ले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित 45 वर्षीय जिम्नास्टिक कोच गणेश देवरुखकर के खिलाफ 16 साल की छात्रा ने छेड़छाड़ और यौन शोषण की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं. नाबालिग की शिकायत पर विले पार्ले पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने सनसनी मचा दी है.

जिम्नास्टिक कोच ने किया मैसेज

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है. नाबालिग छात्रा उस वक्त घर पर पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान उसके जिम्नास्टिक कोच ने उसे WhatsApp पर ‘Hi’ का मैसेज भेजा. छात्रा ने भी जवाब में ‘Hi’ लिखा और इस बातचीत की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद मां के कहने पर छात्रा ने कोच से मैसेज कर पूछा कि उन्होंने उसे क्यों बुलाया था. आरोप है कि कोच ने पहले छात्रा से पूछा कि वह कहां है और फिर कहा कि अगर फ्री है तो जिम्नेजियम आकर उनसे मिल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद मुकुल दहिया को NADA ने किया सस्पेंड

विज्ञापन

कोच ने की कथित तौर पर छेड़छाड़

आपको बता दें कि छात्रा कई सालों से आरोपी कोच से जिम्नास्टिक सीख रही थी. इस वजह से ही उसे लगा कि शायद कोच किसी जरूरी काम या ट्रेनिंग से जुड़ी बात करने के लिए बुला रहे हैं. इसी भरोसे के साथ वह जिम्नेजियम पहुंच गई. शिकायत के मुताबिक, उस वक्त जिम्नेजियम में कोच अकेले थे. आरोप है कि छात्रा के पहुंचने के बाद कोच ने उसे अंदर आने और दरवाजा बंद करने के लिए कहा. इसके बाद उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई और यौन शोषण की कोशिश की गई.

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह वहां से जाने लगी तो आरोपी कोच ने कथित तौर पर उससे कहा कि जिम्नेजियम में जो कुछ हुआ, वह दोनों के बीच ही रहना चाहिए. घटना के बाद छात्रा ने एक पीटी टीचर से मदद ली और फिर विले पार्ले पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. जिम्नेजियम में उस दिन क्या हुआ, आरोपी और नाबालिग के बीच वास्तव में क्या बातचीत हुई और घटनाक्रम की पूरी कड़ी क्या थी, इन तमाम पहलुओं की जांच हो रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत की तैराकी टीम का हुआ ऐलान, एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत को मिला मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola