Asian Games 2026: भारत की तैराकी टीम का हुआ ऐलान, एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत को मिला मौका

अगले महीने एशियन गेम्स की शुरुआत होने वाली है. भारत ने 12 सदस्यीय तैराकी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इस बार बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के बेटे को भी बड़ा मौका मिला है. उन्हें स्क्वॉड में शामिल कर तोहफा दिया गया है.

Asian Games 2026

एशियन गेम्स में आर माधवन के बेटे को मिला मौका (Image: Instagram/actormaddy & vedaantmadhavan)

Vedant Madhavan Got Chance: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है. भारतीय एथलीट्स कई खेलों में कम्पीट करेंगे. भारतीय दल ने इतिहास रचने के लिए कमर कस ली है. भारत ने एशियन गेम्स के लिए 12 सदस्यीय तैराकी स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. बड़ी खबर ये है कि इस बार तैराकी में बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन को भी शामिल किया गया है. वेदांत का नाम पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में था. 21 साल के वेदांत अभी तक तैराकी में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं.

विज्ञापन

वेदांत माधवन को मिला बड़ा मौका

एशियन गेम्स 2026 में वेदांत माधवन भारत का झंडा लहराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. तैराकी में जापान में वो अपना जलवा दिखाएंगे. वो भारत के लिए कई मेडल जीत चुके हैं. अब उनकी नजरें एशियन गेम्स पर टिकी हैं. उन्हें दो बार के ओल‍िंप‍ियन श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश के साथ 12 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह मिली है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि एशियन गेम्स में तैराकी का आयोजन 20 से 25 सितंबर तक होगा. वेदांत में की 200 मीटर बैकस्ट्रोक, मेंस की 200 मीटर फ्रीस्टाइल और मेंस की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में प्रतिभाग करेंगे. उनसे इस बार करिश्मे की उम्मीद की जा रही है. अगर वो भारत के लिए मेडल लेकर आए तो फिर इतिहास रच देंगे.

विज्ञापन

वेदांत माधवन की उपलब्धियां

वेदांत माधवन ने सबसे पहले जूनियर स्तर पर अपने आप को मजबूत बनाया. उन्होंने 2018 में थाइलैंड एज ग्रुप चैंपियनशिप में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता. ये उनका पहला इंटरेशनल मेडल भी था. इसके एक साल बाद वेदांत ने एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में हिस्सा लिया. उन्होंने 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वेदांत के लिए 2021 शानदार रहा था. जूनियर नेशनल में उन्होंने सात मेडल जीते. इसके अलावा लातविया ओपन में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

वेंदात ने सीनियर लेवल पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता. 2023 और 2024 में भी वेदांत ने कई मेडल अपने नाम किए. 2025 में वेदांत सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में 800 मीटर फ्रीस्टाइल में 6वें नंबर पर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में ब्रॉन्ज जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ