Cristiano Ronaldo Controversies: क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल की दुनिया में दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. पुर्तगाल के रोनाल्डो ने हाल ही में इंटरनेशनल करियर से संन्यास का ऐलान किया. अब वो पुर्तगाल के लिए मैच खेलते हुए नहीं दिखेंगे. उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उनकी उपलब्धियां शानदार रही हैं. वो अभी तक 980 गोल मार चुके हैं. रोनाल्डो क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे. वैसे उनका करियर विवादों से भी भरा रहा है. कई बार वो सुर्खियों में भी आए हैं. आइए आपको उनके करियर के पांच बड़े विवादों के बारे में बताते हैं.
1- दो मैचों का लगा बैन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऊपर उनके गुस्से की वजह से दो मैचों का बैन भी लगा है. दरअसल अप्रैल 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड और एवर्टन के बीच मुकाबला हुआ था. मैनचेस्टर यूनाइटेड को मैच में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था. मैच खत्म होने के बाद रोनाल्डो मैदान से बाहर गए. इस दौरान गुस्से में उन्होंने एक फैन के हाथ से मोबाइल लेकर नीचे गिरा दिया. ये घटना बहुत जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. रोनाल्डो विवाद में आ गए थे. फुटबॉल एसोसिएशन ने इस घटना की जांच की. रोनाल्डो को गलत व्यवहार के लिए दोषी पाया गया. इसके बाद उनके ऊपर दो मैचों का बैन लगा. साथ ही साथ 50 हजार पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया.
2- टैक्स चोरी में फंसे रोनाल्डो
टैक्स चोरी के मामले में रोनाल्डो काफी सुर्खियों में रहे थे. ये मामला रियल मैड्रिड में उनकी कमाई से जुड़ा था. दरअसल स्पेन के सरकारी वकीलों ने रोनाल्डो के ऊपर 2011 से 2014 तक टैक्स चोरी का आरोप लगाया था. उन्होंने अपनी कुल कमाई पर करीब 14.7 मिलियन यूरो का टैक्स छिपा दिया था. उन्होंने टैक्स को छुपाने के लिए स्पेन से बाहर की कंपनियों का सहारा लिया था. मामला गंभीर होने के बाद जनवरी 2019 में उन्होंने स्पेन के अधिकारियों के साथ समझौता किया था. उन्हें करीब 18.8 मिलियन यूरो का जुर्माना और 23 महीने जेल की सजा दी गई. स्पेन का कानून थोड़ा अलग है. वहां पर पहली बार क्राइम करने वाले और दो साल से कम सजा पाने वाले आदमी को जेल में नहीं डाला जाता है. इस कानून की वजह से ही रोनाल्डो जेल जाने से बच गए थे.
ये भी पढ़ें- Cristiano Ronaldo: इंटरनेशनल फुटबॉल में रोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
3- 2009 में लगा था यौन उत्पीड़न का आरोप
साल 2009 में रोनाल्डो बहुत बुरे फंसे थे. कैथरीन मायोर्गा ने उनके ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. मायोर्गा ने कहा था कि रोनाल्डो ने लास वेगास के एक होटल में उनके साथ गलत काम किया था. उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की थी. 2010 में दोनों पक्षों के बीच इसे मामले को लेकर समझौता हुआ था. रोनाल्डो ने मायोर्गा को 3.75 लाख डॉलर देकर मामला खत्म किया था. 2017 में ये घटना फिर से उजागर हुई थी. मायोर्गा ने मुकदमा दायर किया था. पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच की. 2019 में पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण वकीलों ने आरोप दायर नहीं किया. 2022 में इस मामले को अदालत ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था.
4- 2024 में लगा था एक मैच का बैन
रोनाल्डो सऊदी प्रशंसकों की तरफ गलत इशारा करने पर भी फंसे थे. फरवरी 2024 में अल नासर और अल शबाब के बीच मैच हुआ था. अल नासर ने मैच में 3-2 से जीत हासिल की. मैच के बाद कुछ फैंस ने लियोनल मेसी के नाम के चैंट्स लगाए. रोनाल्डो ने इसके बाद अपने कान की तरफ हाथ लाकर फैंस की तरफ गलत इशारा किया था. इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ ने इसकी जांच की. रोनाल्डो को गलत व्यवहार के लिए दोषी पाया गया. इसके बाद उनके ऊपर एक मैच का बैन लगाया गया.
5- 2026 में रोनाल्डो को किया गया निलंबित
कुछ महीने पहले रोनाल्डो विवादों में आ गए थे. उन्हें पुर्तगाल की नेशनल टीम से निलंबित कर दिया गया था. दरअसल उन्होंने टीम के मुख्य कोच जॉर्ज जीसस के साथ खेलने से मना कर दिया था. रोनाल्डो ने हद पार करते हुए बीच में ही टीम का शिविर छोड़ दिया था. उन्हें नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी. इसके बाद उन्होंने कोच के ऊपर आरोप लगाए थे. पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने इस घटना को गंभीर से लिया. रोनाल्डो के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई. उन्हें टीम से निलंबित कर दिया. रोनाल्डो ने बाद में फैंस से इसके लिए माफी मांगी.
ये भी पढ़ें- Cristiano Ronaldo: इंटरनेशनल फुटबॉल में रोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
संबंधित खबरें
कितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
5 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
22 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
23 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 day agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 day agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 day agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
1 day agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
3 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines