Commonwealth Games 2026: बॉक्सिंग में 1 अगस्त 2026 का दिन टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा है. भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस दिन 7 गोल्ड मेडल सिर्फ बॉक्सिंग में ही जीते हैं. जहां पर पहला सचिन सिवाच ने मुश्किल मुकाबले में कमबैक करके गोल्ड मेडल जीता. उनके कुछ देर बाद भारत के लिए अंकुश पंघाल ने भी धमाकेदार प्रदर्शन करके सोना जीत लिया. इसी के साथ भारत ने अब तक इस संस्करण में कुल 13 गोल्ड जीत लिए हैं. बॉक्सिंग इवेंट के अंत में नरेंदर बेरवाल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
सचिन सिवाच ने भी जीता गोल्ड
पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में भारत के सचिन सिवाच ने फाइनल मुकाबला खेला. जहां पर उनका सामना नामीबिया के टी.एम. एनडेवेलो से हुआ. टी.एम. एनडेवेलो ने पहले 2 राउंड में बहुत ही आक्रामक खेल दिखाया. जिसके कारण ही वो आसानी के साथ जीतते हुए नजर आ रहे थे.
लेकिन तीसरे राउंड में सचिन ने बड़ा उलटफेर किया और एक नॉकआउट पंच से ही मुकाबला जीत लिया. हालांकि अंतिम फैसला स्प्लिट डिसीजन से आया. जहां पर सचिन को 3-2 से जीत मिली. इसी के साथ सचिन ने भारत को बॉक्सिंग में छठा गोल्ड मेडल दिलाया.
अंकुश पंघाल ने भी गोल्ड जीतकर किया बड़ा कारनामा
भारतीय बॉक्सरों के शानदार प्रदर्शन को अंकुश पंघाल ने भी जारी रखा. पुरुष 80 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अंकुश पंघाल का सामना इंग्लैंड के डी. शिट्टू से हुआ. जहां पर भी पहले राउंड में इंग्लैंड के डी. शिट्टू ने शानदार खेल दिखाकर बढ़त हासिल की. हालांकि दूसरे राउंड में ही अंकुश ने शानदार कमबैक किया, वहीं शिट्टू का 1 अंक रेफरी ने फाउल करने के कारण काटा. जिसके अंकुश की मैच में वापसी हुई. जिसके बाद तीसरे राउंड में भी अंकुश ने आक्रमण किया. वहीं इंग्लैंड के डी. शिट्टू का फाउल के कारण फिर से अंक कटा जिसकी वजह से अंकुश पंघाल ने फाइनल जीतकर बॉक्सिंग में भारत को 7वां गोल्ड दिलाया.
ये भी पढ़ें: CWG 2026: सोमन राणा ने भारत को दिलाया 8वां गोल्ड, शुभम ने शॉटपुट में जीता सिल्वर
नरेंदर बेरवाल ने जीता सिल्वर
बॉक्सिंग के इवेंट में आखिरी मुकाबला नरेंदर बेरवाल ने खेला. पुरुष 80 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नरेंदर का सामना इंग्लैंड के डमार थॉमस से हुआ. जहां पर डमार थॉमस ने पहले राउंड से ही अपना दबदबा बनाए रखा. वहीं नरेंदर पहले राउंड से लय में नहीं नजर आए. जिसके कारण ही उनको फाइनल मुकाबले में 5-0 से हार मिली. इसी के साथ नरेंदर को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. बॉक्सिंग में भारत ने कुल 10 मेडल जीते. जिसमें 7 गोल्ड और सिल्वर मेडल भी था. कुल मिलाकर भारत के अब 38 मेडल हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, जानिए नीरज चोपड़ा ने अब तक कितने मेडल जीते हैं
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines