Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है. 1 अगस्त को भी भारतीय खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. मेंस ट्रिपल जंप में भारत के 2 खिलाड़ियों ने धमाका किया और मेडल जीत लिया. इसी के साथ जैवलिन थ्रो की तरह ही 2 भारतीय खिलाड़ी अब पोडियम पर नजर आने वाले हैं. इसी के साथ भारत ने अब तक कुल 27 मेडल इस संस्करण में जीत लिए हैं. ये सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है.
ट्रिपल जंप में भारत ने जीते 2 मेडल
मेंस ट्रिपल जंप में भारत के दोनों खिलाड़ियों की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. हालांकि अंत में दोनों ने ही कमबैक करके मेडल की रेस में खुद को बनाया. जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाया. उन्होंने 16.72 मीटर की छलांग लगाकर खुद को आगे कर लिया. हालांकि उसके बाद प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर की छलांग लगाई. वहीं सेल्वा प्रभू ने 16.52 मीटर की छलांग लगाकर खुद को तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया.
जहां प्रवीण को 16.58 मीटर तक पहुंचने में 4 प्रयास लगे. वहीं सेल्वा अपने 5वें प्रयास में तीसरे स्थान पर पहुंच सके. हालांकि उस समय तक अन्य खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही भारत खिलाड़ी चमक गए. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मानसिक ताकत का भी प्रदर्शन किया.
ये भी पढ़ें: ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, जानिए नीरज चोपड़ा ने अब तक कितने मेडल जीते हैं
भारत का अब नजर आ रहा है दबदबा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. हालांकि अब भारत के खिलाड़ियों ने रफ्तार पकड़ ली है. जिसके कारण ही अब भारत 27 मेडल अपने नाम कर चुका है. 1 अगस्त 2026 को ही भारत 35 मेडल तक का भी आंकड़ा पार कर सकती है. जूडो और बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं. जहां पर भारतीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जबकि इस टूर्नामेंट निशानेबाजी और कुश्ती जैसे इवेंट नहीं है. जहां पर भारत का प्रदर्शन हमेशा से ही अच्छा रहता है.
ये भी पढ़ें: CWG 2026: बॉक्सिंग में जैस्मीन और प्रीति ने जीता गोल्ड, भारत के खाते में अब तक 7 गोल्ड मेडल
संबंधित खबरें
कितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
3 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
20 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
21 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
23 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 day agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 day agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
1 day agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
3 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines