Commonwealth Games 2026: भारत के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. भारत के 2 खिलाड़ियों ने पैरा एथलेटिक्स के पुरुष शॉट पुट F57 में भी 2 भारतीय खिलाड़ियों ने पोडियम फिनिश किया है. सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं शुभम जुयाल को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 30 मेडल पूरे कर लिए हैं. वहीं इस दौरान भारत ने 8 गोल्ड मेडल भी अपने नाम किए हैं.
सोमन राणा ने जीता गोल्ड मेडल
पैरा एथलेटिक्स के पुरुष शॉट पुट F57 में भारत के 2 स्टार खिलाड़ियों ने कमाल किया. जिसके कारण ही भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों ही मेडल पर कब्जा जमा लिया. सोमन राणा ने पहले ही प्रयास में 13.38 मीटर का आंकड़ा छू लिया. उसी समय से वो पहले नंबर पर पहुंच गए. जिसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में अपना प्रदर्शन और बेहतर करते हुए 13.40 मीटर का आंकड़ा छुआ. जिसके साथ ही वो गोल्ड मेडल जीत गए.
बात शुभम जुयाल की करें तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. अपने छठे और आखिरी प्रयास में शुभम ने 13.28 मीटर का आंकड़ा पार किया. जिसके साथ ही उन्होंने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया तीसरे स्थान पर रहे कैमरून के सेड्रिक इद्रिस लेकेज़ो आज़मजी ने 12.57 मीटर का आंकड़ा छुआ.
ये भी पढ़ें: CWG 2026: जदुमणि सिंह ने बॉक्सिंग में जीता सिल्वर, भारत की झोली में आया 28वां मेडल
भारत ने जीत लिए कुल 30 मेडल
अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 30 मेडल जीत लिए हैं. जिसमें 8 गोल्ड मेडल, 15 सिल्वर और 7 ब्रांज मेडल शामिल हैं. भारत के खिलाड़ी ने बिना निशानेबाजी, कुश्ती और हॉकी के भी ये आंकड़ा छुआ. है. लगभग 10 इवेंट के नहीं होने से भारत के दल पर सवाल उठ रहे थे. कुछ एक्सपर्ट का मानना था कि 30 का आंकड़ा छूना मुश्किल है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गलत साबित कर दिया. भारत के पास अब 40 तक पहुंचने का भी अच्छा मौका है.
ये भी पढ़ें: CWG 2026: बॉक्सिंग में जैस्मीन और प्रीति ने जीता गोल्ड, भारत के खाते में अब तक 7 गोल्ड मेडल
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines