CWG 2026 Day 6 Schedule: आज होगा भारत का बॉक्सिंग में मेडल पक्का! 5 गोल्ड के लिए होगी जंग

Commonwealth Games Day 6 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का अब तक धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है. अब CWG के छठवें दिन भी भारत के पास मेडल पर कब्जा करने का मौका है. आइए शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

CWG 2026

CWG 2026 छठवें दिन का शेड्यूल (Image: X)

Commonwealth Games Day 6, India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक भारतीय दल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. मेडल लाने की शुरुआत झंडू कुमार ने की थी. उन्होंने दूसरे दिन ही ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया था. इसके बाद मीराबाई चानू और शर्मिला धनकड़ ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. अब तक भारत के 10 एथलीट मेडल जीत चुके हैं. खैर अब छठवें दिन (28 जुलाई) को भारतीय खिलाड़ियों की नजर इतिहास रचने पर होगी. भारतीय एथलीटों के पास अलग-अलग खेलों में मेडल जीतने का मौका है. आइए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठवें दिन के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि किन-किन खेलों में भारतीय खिलाड़ी दम दिखाएंगे.

विज्ञापन

एथलेटिक्स

  • शाम 4:46 बजे- मेंस की 400 मीटर राउंड 1 हीट 3 (राजेश रमेश)
  • शाम 5:10 बजे- मेंस की 400 मीटर राउंड 1 हीट 6 (विशाल टीके)
  • रात 11:35 बजे- मेडल इवेंट: वुमेंस की ऊंची कूद (हाई जंप) का फाइनल (पूजा)
  • रात 12:55 बजे (29 जुलाई)- मेडल इवेंट: मेंस की 10000 मीटर दौड़ का फाइनल (गुलवीर सिंह)

बाउल्स

  • रात 10:20 बजे- मेंस के पेयर्स (जोड़ी) सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार (IND) vs एपि पोइला और जेसन लिंडसे (COK)
  • रात 1:10 बजे (29 जुलाई)- वुमेंस के सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया (IND) vs एमी विलियम्स (WAL)

ये भी पढ़ें: गरीबी को दी मात, संघर्ष को बनाया हथियार…कौन हैं झंडू कुमार? जिन्होंने Commonwealth Games में रचा इतिहास

विज्ञापन

बॉक्सिंग

  • रात 10:30 बजे- वुमेंस का 54 किलो क्वार्टर-फाइनल: प्रीति पवार (IND) vs निकोल क्लाइड (NIR)
  • रात 11:00 बजे- वुमेंस का 60 किलो क्वार्टर-फाइनल: प्रिया घांघस (IND) vs नियाम मिशेल (SCO)
  • रात 11:30 बजे- वुमेंस का 65 किलो क्वार्टर-फाइनल: परवीन हुड्डा (IND) vs साशा हिकी (ENG)
  • रात 12:15 बजे (29 जुलाई)- मेंस का 55 किलो क्वार्टर-फाइनल: जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम (IND) vs म्वेंगो म्वाले (ZAM)
  • रात 1:30 बजे (29 जुलाई)- मेंस का 90 किलो क्वार्टर-फाइनल: कपिल पोखरिया (IND) vs रॉबर्ट मैकनल्टी (SCO)

पैरा स्विमिंग

  • शाम 4:57 बजे- मेंस की S13 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 (रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिग्ना)
  • शाम 4:57 बजे- मेंस की S13 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 2 (इमाम अली)
  • रात 11:37 बजे- मेडल इवेंट: मेंस की S13 50 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल (रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिग्ना, इमाम अली)

वेटलिफ्टिंग

  • शाम 6:30 बजे- मेडल इवेंट: वुमेंस का 63 किलो फाइनल (निरुपमा देवी सेराम)
  • रात 11:00 बजे- मेडल इवेंट: वुमेंस का 69 किलो फाइनल (हरजिंदर कौर)

स्विमिंग

  • दोपहर 3:26 बजे- मेंस की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट 9 (साजन प्रकाश)
  • शाम 4:41 बजे- मेंस की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 6 (श्रीहरि नटराज)

ये भी पढ़ें: CWG 2026: कौन हैं भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वालीं शर्मिला धनखड़? इतिहास रचने के पीछे बेहद दर्दनाक रहा सफर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ