CWG 2026 Day 5 India Schedule: इतिहास रचने को तैयार भारतीय खिलाड़ी, आज 8 गोल्ड मेडल पर होगी नजर

Commonwealth Games Day 5 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक चार मेडल जीते हैं. CWG के पांचवें दिन भी भारत के पास 8 गोल्ड मेडल पर कब्जा करने का मौका है. आइए शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

Commonwealth Games Day 5 Schedule

CWG पांचवें दिन का शेड्यूल (Image: ANI)

Commonwealth Games Day 5, India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. चार दिनों में भारत ने चार पदकों पर कब्जा जमाया है. वेटलिफ्टिंग में भारत का मुख्य रूप से दबदबा रहा है. कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन (27 जुलाई) को भारतीय खिलाड़ियों की नजर इतिहास रचने पर होगी. भारतीय एथलीटों के पास अलग-अलग खेलों में कुल 8 गोल्ड मेडल जीतने का मौका है. आइए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि किन-किन खेलों में भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे.

विज्ञापन

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

  • दोपहर 2:40 PM – यशस पालाक्ष और संतोष तमिलरासन, पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स राउंड 1
  • दोपहर 3:00 PM – मुरली श्रीशंकर, पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालीफिकेशन, ग्रुप A
  • शाम 4:20 PM – लोकेश सत्यनाथन, पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालीफिकेशन, ग्रुप B
  • शाम 4:30 PM – तेजस शिरसे, मेंस 110 मीटर हर्डल्स राउंड 1
  • रात 11:35 PM – शर्मिला धनकड़ और शिल्पा के शायला, महिलाओं का शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 11:40 PM – सर्वेश कुशारे, आदर्श राम और तेजस्विन शंकर, पुरुषों का हाई जंप फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 1:57 AM (28 जुलाई) – राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी, पुरुषों का 100 मीटर T38 फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 2:15 AM (28 जुलाई) – तेजस शिरसे, पुरुषों का 110 मीटर हर्डल्स फाइनल, क्वालीफिकेशन के आधार पर (मेडल इवेंट)

तैराकी और पैरा तैराकी

  • दोपहर 3:00 PM – साजन प्रकाश, पुरुषों का 200 मीटर बटरफ्लाई – हीट 2
  • शाम 4:26 PM – स्वातिक पाटिल, पुरुषों का 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 – हीट 2
  • रात 12:02 AM (28 जुलाई) – स्वातिक पाटिल, पुरुषों का 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 फाइनल, क्वालीफिकेशन के आधार पर (मेडल इवेंट)
  • रात 1:44 AM (28 जुलाई) – साजन प्रकाश, पुरुषों का 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल, क्वालीफिकेशन के आधार पर (मेडल इवेंट)

ये भी पढ़ें:- CWG 2026: भारत से एक बार फिर हारा पाकिस्तान, जादूमणि सिंह ने बॉक्सिंग में पाक खिलाड़ी को किया ढेर

विज्ञापन

बॉक्सिंग

  • शाम 4:45 PM – सचिन सिवाच vs विलियम हेविट (इंग्लैंड), पुरुषों का 60 किग्रा राउंड ऑफ 16 मैच
  • शाम 6:00 PM – अंकुश, पुरुषों का 80 किग्रा राउंड ऑफ 16 मैच
  • रात 10:30 PM – साक्षी चौधरी vs लेथाबो मोडुकानेले (बोत्सवाना), महिलाओं का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16 मैच
  • रात 1:00 AM (मंगलवार) – सुमित कुंडू vs जॉन मैककॉनेल (नॉर्थर्न आयरलैंड), पुरुषों का 70 किग्रा राउंड ऑफ 16 मैच

वेटलिफ्टिंग

  • शाम 5:30 PM – ज्ञानेश्वरी यादव, महिलाओं का 53 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 8:00 PM – बिंद्यारानी देवी, महिलाओं का 58 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)
  • रात 12:45 AM (28 जुलाई) – अजय बाबू, पुरुषों का 79 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)

बाउल्स और पैरा बाउल्स

  • रात 10:05 PM – पुतुल सोनोवाल vs अनवर हमदा (कीनिया), पुरुषों का एकल सेक्शन D सेक्शनेल प्ले
  • रात 1:10 AM (मंगलवार) – मेंस सिंगल्स वुमेंस सिंगल्स पेयर्स के सेमीफाइनल, पुतुल सोनोवाल और रूपा रानी तिर्की तथा पिंकी सिंह की जोड़ी के क्वालीफाई करने पर निर्भर

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

  • शाम 6:15 PM – प्रतिष्ठा सामंत, महिलाओं का वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)

3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल मैच

  • शाम 7:30 PM (मंगलवार) – भारत vs नाइजीरिया, महिलाओं का व्हीलचेयर पूल B मैच

ये भी पढ़ें:- Commonwealth Games में फिर गूंजा भारत का नाम, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता मेडल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ