India vs Brazil: भारत और ब्राजील के बीच फुटबॉल मैच को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. 3 अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच फ्रेंडली मैच खेला जाएगा. आप जानते हैं कि ब्राजील की टीम पांच बार की फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन है. भारतीय दर्शकों को स्टार खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा. खैर मुकाबले की तैयारियां शुरू हो गई हैं. ब्राजील ने अपने 26 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा भी कर दी है.
ब्राजील के बड़े खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा
ब्राजील की फुटबॉल की दुनिया में पांचवें नंबर पर है. वहीं भारत की टीम वर्ल्ड रैंकिंग में 138वें नंबर पर है. ब्राजील ने कुछ स्टार खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ टीम में जगह दी है. रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर और बार्सिलोना के राफिन्हा को टीम में चुना गया है. स्टार खिलाड़ी नेमार टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. इसके बाद टीम में काफी बदलाव किए गए. कैसिमिरो, एलिसन, एडरसन, डैनिलो और वेवरटन को टीम में जगह नहीं दी गई है. ब्राजील का भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मैच होना है. 25 सितंबर और 29 सितंबर को दोनों टीमों के बीच मैच होने वाला है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं 21 साल की भारतीय वेटलिफ्टर कीया बनर्जी? जो 140 किलो का वजन उठाकर रातों-रात हो गईं वायरल
ब्राजील का स्क्वाड
डिफेंडर: आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, गेब्रियल मैगलहेस, जायर, मार्क्विनहोस, मैथ्यूजिन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस, वेस्ले.
मिडफील्डर: एंड्री सैंटोस, ब्रेनो बिडोन, ब्रूनो गुइमारेस, डेनिलो सैंटोस, डगलस लुइज, गेब्रियल बोंटेम्पो.
फॉरवर्ड: एंड्रिक, स्टीफन, जॉन पीटर, पेड्रो, रफिन्हा, रेयान, सैमुअल लिनो, विनीसियस जूनियर.
गोलकीपर: ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो.
भारतीय टीम का स्क्वाड
डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, ह्मिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर, रिकी मीतेई हाओबाम.
मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियन, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकार्टन निक्सन, मोहम्मद सनन, रिकी शबोंग, सहल अब्दुल समद.
फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंडिका, इरफान यादवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह.
गोलकीपर: एल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को किया गया शामिल, CWG में अच्छे प्रदर्शन का मिला तोहफा
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
6 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
7 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
10 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
11 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
16 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
18 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines