U20 Football Match: फुटबॉल के मैदान में अक्सर आपने खिलाड़ियों के बीच लड़ाई के बारे में सुना होगा. कई बार मामले हाथापाई में उतर जाते हैं. लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. ब्राजील में अंडर-20 फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों के बीच विवाद इतना भयंकर हो गया कि रेफरी को कुल 51 रेड कार्ड दिखाने पड़े. पहली बार किसी फुटबॉल मैच में इतने रेड कार्ड दिए गए. इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट गया.
अंडर-20 फुटबॉल मैच में भीषण बवाल
दरअसल ये मामला ब्राजील के मिनास गेरैस में उबरलांडिया और मामोरे के बीच अंडर-20 कैम्पियोनाटो मिनेइरो के सेमीफाइनल मुकाबले का है. दोनों टीमों के बीच एस्टाडियो पारके डो साबिया में मैच खेला गया. मुकाबला काफी अच्छा चल रहा था. सेकेंड हाफ के 54वें मिनट में मामोरे ने गोल मारकर 3-1 की बढ़त बना ली थी. इसके बाद जो विवाद हुआ उसके कारण मैच रद्द करना पड़ा. रेफरी ने इस मामले में ऑफिशियल रिपोर्ट दी. रेफरी के अनुसार मामोरे के फॉरवर्ड डावी ने गोल करने के बाद उबरलांडिया के स्टाफ और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को उनके पास जाकर चिढ़ाया. उबरलांडिया की टीम को गुस्सा आ गया.
टीम के गोलकीपिंग कोच पाउलो सर्जियो डायस डॉस सैंटोस मैदान में आ गए. उनकी डावी से भिड़ंत हो गई. थोड़ी ही देर में मैदान पर हिंसा फैल गई. मामला इतना खतरनाक हो गया कि दोनों टीमों के बेंच पर बैठे खिलाड़ी, स्टाफ और बोर्ड के सदस्य भी आपस में भिड़ गए. इसके अलावा छह बॉल बॉय भी लड़ाई में शामिल हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी लोगों ने मामोरे के सदस्यों पर चेयर्स और स्ट्रेचर से अटैक किया. मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को स्टेडियम में बुलाना पड़ा. खबर के अनुसार मामोरे के सदस्यों ने ड्रेसिंग रूम में भी तोड़फोड़ की. रिपोर्ट के अनुसार 43 खिलाड़ियों, 8 सपोर्ट स्टाफ और 2 बोर्ड सदस्यों को रेड कार्ड दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें: Asian Champions Trophy के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदकर रचा इतिहास
टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मुकाबले में 51 रेड कार्ड दिखाए गए हैं. इसके साथ ही फुटबॉल के एक मैच में सबसे ज्यादा रेड कार्ड दिखाए जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूट गया. आपको बता दें कि पिछला रिकॉर्ड 36 रेड कार्ड का था. 2011 में अर्जेंटीना में क्लेपोल और विक्टोरियानो एरेनास के बीच हुए मैच में इतने रेड कार्ड दिए गए थे. अब ब्राजील में हुए इस विवाद के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक मैच में 51 रेड कार्ड भी मिल सकते हैं. इस बारर अनोखा कारनामा ब्रॉजील में देखने को मिला है.
ये भी पढ़ें: मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines