Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत की सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में पहले गोल्ड जीता. इसके बाद स्वाति चौधरी ने ऐतिहासिक सिल्वर अपने नाम किया. अब एक और सफलता भारत को मिल गई है. शीतल देवी और तोमन कुमार ने इंडिया को गोल्ड दिलाया है. इस भारतीय जोड़ी ने पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम के फाइनल में इंडोनेशिया को 151-148 से हराया. दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. भारत के दोनों खिलाड़ियों ने अंत तक संयम बनाए रखा और गोल्ड हासिल किया. इसी के साथ भारत के गोल्ड की संख्या 16 पहुंच गई है.
शीतल देवी और तोमन कुमार का तगड़ा प्रदर्शन
भारत और इंडोनेशिया के बीच फाइनल में काफी रोमांच देखने को मिला. दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. शीतल देवी और तोमन कुमार ने पहले रांडड में 38-37 की बढ़त हासिल की. दूसरे राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और स्कोर 39 पहुंचाया. इस तरह भारत को 77-73 की मजबूत बढ़त मिली. तीसरे राउंड में शीतल और तोमन ने 36 अंक बनाए. दोनों को तीन अंकों की बढ़त मिली. अंत में दोनों ने 38 का स्कोर बनाया. इसके साथ ही 151-148 से मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया. शीतल और टोमन ने चीनी ताइपे के युन-ह्सियन ली और ज्युन-काई यांग को सेमीफाइनल में हराया था. वहां पर भी कड़ा मैच देखने को मिला. भारतीय टीम ने 142-141 के कड़े मुकाबले से फाइनल में प्रवेश किया.
ये भी पढ़ें: Asian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड, डिस्कस थ्रो में रचा इतिहास
सुवर्णा राज ने भी जीता गोल्ड
भारत की तरफ से सुवर्णा राज ने भी इतिहास रच दिया है. उन्होंने वुमेंंस की F54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 15.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया. उन्होंने छह प्रयासों में चार बार 15 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की. ईरान की शाहला हदीदी ने सिल्वर अपने नाम किया. वहीं वियतनाम की थी न्गोक थुई गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. आर्चरी में स्वाति को भी सफलता मिली. उन्होंने W1 कैटेगरी में भारत के लिए पहला मेडल जीता. वुमेंस व्यक्तिगत फाइनल में उन्हें चीन की सेन मेंगकान से हार मिली. स्वाति गोल्ड जीतने से चूक गई लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया. भारत के अभी तक कुल 16 गोल्ड हो चुके हैं. इसके अलावा 22 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज जीते हैं. कुल 71 मेडल के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर चल रहा है.
ये भी पढ़ें: Asian Para Games: आयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
भारतीय खिलाड़ी ने किय महिला से छेड़छाड़! जापान पुलिस ने किया डिपोर्ट
3 hrs agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
5 hrs agoआयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड
1 day agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
1 day agoदीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में किया बड़ा कारनामा
2 days agoरोनाल्डो हुए सस्पेंड, 30 दिन तक पुर्तगाल के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच
2 days agoमोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
2 days agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
6 days ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines