हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Asian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड, डिस्कस थ्रो में रचा इतिहास

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की स्टार खिलाड़ी सुवर्णा राज ने कमाल कर दिया है. उन्होंने अपने तगड़े प्रदर्शन से भारत के लिए 15वां गोल्ड मेडल जीता. वुमेंस की F54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सुवर्णा ने कमाल किया है.

विज्ञापन
फेमस खिलाड़ी ने भारत को दिलाया गोल्ड (Photo: X)

Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल का तगड़ा प्रदर्शन जारी है. अब सुवर्णा राज ने कमाल कर दिया है. उन्होंने डिस्कस थ्रो में गोल्ड जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है. उन्होंने वुमेंंस की F54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 15.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. टीम इंडिया के लिए उन्होंने 15वां गोल्ड मेडल जीता है. सबसे बड़ी बात है कि इस गोल्ड के चलते भारत अब मेडल टैली में चौथे नंबर पर पहुंच गया है. 22 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज के सहारे भारत के कुल 64 मेडल हो गए हैं.

सुवर्णा राज ने दिखाया अपना जलवा

सुवर्णा राज से पहले ही गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी. पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. डिस्कस थ्रो में लगातार उन्होंने अपना दबदबा बनाया है. उन्होंने इस बार वुमेंस डिस्कस थ्रो की F54 कैटेरी में 15.66 मीटर थ्रो किया. बड़ी बात ये है कि उन्होंने छह प्रयासों में च4 बार 15 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की. इससे पता चलता है कि उन्होंने कितनी मेहनत की है. वहीं ईरान की शाहला हदीदी 15.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहीं. उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा. वियतनाम की थी न्गोक थुई गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: Asian Para Games: आयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

विज्ञापन

आर्चरी में स्वाति ने जीता सिल्वर

आर्चरी में स्वाति चौधरी ने भी कमाल किया है. उन्होंने W1 कैटेगरी में भारत के लिए पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वुमेंस व्यक्तिगत फाइनल में उन्हें चीन की सेन मेंगकान से हार का सामना करना पड़ा. इस कारण से उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. हालांकि स्वाति ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. स्वाति ने शुरुआत में 4-2 की बढ़त बनाई थी. तब लग रहा था कि वो आसानी से गोल्ड अपने नाम कर लेंगी. बाद में वो पिछड़ गईं. उन्हें 4-6 से हार का सामना करना पड़ा.

फाइनल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा. स्वाति अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाईं. उन्हें 25-17, 21-22, 22-21, 20-30, 21-28 से हार का सामना करना पड़ा. स्वाति चौधरी ने पिछले महीने अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भी बढ़िया प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. दुनिया की 23वें नंबर की चीनी खिलीड़ी ने एशियाई पैरा खेलों में पहला गोल्ड मेडल हासिल किया. वैसे स्वाति के लिए ये ऐतिहासिक उपलब्धि है. अब उनसे आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड, तेजल बेन को मिला ब्रॉन्ज मेडल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola