हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Asian Para Games: भारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल

Asian Para Games में टीम इंडिया के खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं. तीरंदाजी में शीतल ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. ये आज के दिन का उनका दूसरा गोल्ड है. भारत के खाते में अब कुल 17 गोल्ड मेडल आ गए हैं.

विज्ञापन
शीतल देवी ने किया कमाल (Photo: X)

Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के लिए 17वां गोल्ड मेडल आ गया है. तीरंदाजी में एक बार फिर शीतल देवी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. आज के दिन उन्होंने दूसरा गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर सैयदाह को मात दी. शीतल ने मुकालबला 142-139 से अपने नाम कर गोल्ड प्राप्त किया. शीतल ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी कमाल किया था. उन्होंने 149 अंक हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. फाइनल में भी उनका प्रदर्शन तगड़ा रहा.

शीतल देवी ने किया कमाल

शीतल देवी ने फाइनल में भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. उन्होंने अलीम नूर शाहिदा के खिलाफ मुकाबले में संयम बनाए रखा. फाइनल में अलीम का शुरुआत में दबदबा देखने को मिला. उन्होंने पहले दो सेट के बाद चार अंकों की बढ़ा ली थी. शीतल ने वापसी की. उन्होंने अगले दो सेट में लगातार 10-10 नंबर हासिल किए. सबस बड़ी बात है कि उन्होंने बीच में तीन एक्स भी लगाए. इसका फायदा उन्हें मिला. इसकी वजह से ही उन्होंने अंतिम सेट से पहले दो नंबर की बढ़त बना ली थी. शीतल ने अंतिम सेट में अपना दम दिखाया. उन्होंने 9-9 अंकों के साथ 27 नंबर प्राप्त किए. अलीम सिर्फ 26 अंक ही बनाई पाईं. इस तरह शीतल ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. शीतल ने पिछले कुछ सालों में बढ़िया प्रदर्शन किया है. उनसे मुकाबले से पहले से ही गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी. उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया.

ये भी पढ़ें: Asian Games Para: जापान में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय खिलाड़ी हुए डिपोर्ट, लग सकता है लाइफटाइम बैन

विज्ञापन

शीतल ने जीते तीन मेडल

एशियन पैरा गेम्स 2026 में शीतल देवी छा गई हैं. उन्होंने पहले ओडिशा की पायल नाग के साथ महिला युगल में सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद तोमन कुमार के साथ मिलकर पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम के फाइनल में इंडोनेशिया को 151-148 से हराया. इन दोनों ने गोल्ड अपने नाम किया. शीतल आज का दिन कभी नहीं भूलने वाली हैं. उन्होंने दो गोल्ड हासिल किए हैं. पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम का फाइनल काफी रोमांचक रहा था. वहां पर भी शीतल और तोमन ने संयम बनाए रखा था. दोनों ने पहले रांडड में 38-37 की बढ़त हासिल की. दूसरे राउंड में दोनों ने अपना स्कोर 39 पहुंचाया. इस तरह भारत को 77-73 की मजबूत बढ़त मिली. तीसरे राउंड में शीतल और तोमन ने 36 अंक बनाए. दोनों को इस तरह तीन अंकों की बढ़त मिली. अंत में दोनों ने 38 का स्कोर बनाया. इसके साथ शीतल और तोमन 151-148 से मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: Asian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड, डिस्कस थ्रो में रचा इतिहास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola