Asian Games Para: जापान में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय खिलाड़ी हुए डिपोर्ट, लग सकता है लाइफटाइम बैन

Asian Games Para: जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के बीच एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर एक होटल की महिला कर्मी से यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. शिकायत के बाद उन्हें जापान से डिपोर्ट कर दिया गया. वहीं, अब पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया उनपर लाइफटाइम बैन लगाने का विचार कर रही है.

mohammad shams aalam shaikh

mohammad shams aalam shaikh

Asian Games Para: जापान में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स के बीच जाने-माने भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख बड़े विवाद में घिर गए हैं. गोल्ड मेडलिस्ट शेख पर एक होटल की महिला कर्मी ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. शिकायत मिलने के बाद जापान पुलिस ने शेख को हिरासत में लिया और मंगलवार को उन्हें बिना खेले ही भारत वापस भेज दिया गया. इस घटना ने नागोया में मौजूद भारतीय दल को शर्मसार कर दिया है. वहीं, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 वर्षीय शेख पर लाइफटाइम बैन लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

होटल में कथित घटना के बाद हुई कार्रवाई

भारतीय दल के एक सूत्र के अनुसार, यह कथित घटना सोमवार को उस होटल में हुई, जहां भारतीय पैरा स्विमिंग टीम ठहरी हुई थी. बताया जा रहा है कि एक महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी शेख के कमरे में काम कर रही थी, तभी यह घटना हुई. इसके बाद महिला की शिकायत स्थानीय आयोजन समिति और भारतीय दल के अधिकारियों तक पहुंची. आयोजन समिति ने भी भारतीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. शिकायत के आधार पर जापानी पुलिस ने शेख को हिरासत में लिया. अगले दिन मंगलवार को उन्हें भारत वापस भेज दिया गया. शेख को एशियन पैरा गेम्स में अपनी निर्धारित स्पर्धाओं में हिस्सा लेना था, लेकिन वह किसी भी इवेंट में उतरे बिना ही भारत लौट गए.

विज्ञापन

PCI लगा सकता है आजीवन प्रतिबंध

वहीं, खबर है कि इस मामले में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) मोहम्मद शम्स आलम शेख के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख पर आजीवन बैन लगाने का प्रस्ताव रखा गया है. हालांकि, अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. बताया जा रहा है कि खेलों के बाद पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद ही उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जा सकता है.

विज्ञापन

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम शेख?

बिहार के रहने वाले मोहम्मद शम्स आलम शेख भारतीय पैरा तैराकी के अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं. वर्ल्ड पैरा स्विमिंग के रिकॉर्ड के अनुसार, वह पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 श्रेणियों में विश्व की नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर चुके हैं. शेख ने 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इस प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते थे.

इसके अलावा, 2025 में आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक में आयोजित इंटरनेशनल गेम्स में भी उन्होंने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. इस दौरान उन्होंने भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए थे. नागोया में आयोजित हो रहे 2026 एशियन पैरा गेम्स में शेख लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले थे. हालांकि, उनके खिलाफ लगे आरोपों और उसके बाद हुई कार्रवाई के चलते उनका अभियान शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ