Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन जारी है. पांचवें दिन भी मेडल की लगातार बारिश हो रही है. खिलाड़ी अपने गेम्स में ऐड़ी चोटी का जोर लगाकर भारत को सफलता दिला रहे हैं. बैडमिंटन, एथलेटिक्स और तीरंदाजी में भी तगड़ी सफलता मिली है. भारत को इन तीनों गेम्स में गोल्ड प्राप्त हुए हैं. टीम इंडिया अब तक 25 गोल्ड अपने नाम कर चुकी है. मेडल टैली में भी भारत अब टॉप पर आने की कोशिश कर रहा है. सबसे बड़ी बात है कि भारत ने 100 मेडल का आंकड़ा पार कर लिया है. 25 गोल्ड, 32 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज के साथ टीम इंडिया चौथे नंबर पर मौजूद है.
तीरंदाजी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी का कमाल
तीरंदाजी में भारत को हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने गोल्ड दिलाया है. इस गेम में चौथे दिन भी भारत को गोल्ड प्राप्त हुआ था. हरविंदर और विजय ने पैरा तीरंदाजी की पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने भारत को 5वें दिन का पहला गोल्ड दिलाया. पहले सेट में 35-35 से बराबरी के बाद भारत के दोनों खिलाड़ियों ने लय हासिल की. अगले दो सेट 37-36 तथा 38-36 से हरविंदर और विजय ने जीते. इस तरह दोनों खिलाड़ियों ने चीन पर 5-1 की ऐतिहासिक जीत हासिल की. हरविंदर और विजय से गोल्ड की उम्मीद पहले से की जा रही थी.
ये भी पढ़ें: Asian Para Games: भारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
बैडमिंटन में आया गोल्ड
बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों को तगड़ी सफलता मिली है. एक गोल्ड और एक सिल्वर भारत ने इस गेम में अपने नाम किया है. मेंस एकल SL3 बैडमिंटन फाइनल में नितेश कुमार ने प्रमोद भगत को हराकर टॉप स्थान हासिल किया. इस तरह उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया. वहीं प्रमोद को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. नितेश और प्रमोद के बीच अच्छा मैच देखने को मिला. दोनों ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी.
संदीप ने जीता गोल्ड
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी संदीप कुमार को भी सफलता मिली है. पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया है. उन्होंने 52.28 सेकंड का समय निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इसी गेम में भारत के अजय कुमार ने 53.61 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस तरह भारत ने दो मेडल अपने नाम किए. संदीप ने गोल्ड जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने करियर में जोड़ दी है. उनसे आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Asian Games Para: जापान में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय खिलाड़ी हुए डिपोर्ट, लग सकता है लाइफटाइम बैन
संबंधित खबरें
भारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
21 hrs agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
23 hrs agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
23 hrs agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
1 day agoआयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड
2 days agoविमेंस 200 मीटर रेस की टी-12 कैटेगरी में सिमरन शर्मा ने जीता गोल्ड
2 days agoदीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में किया बड़ा कारनामा
3 days agoरोनाल्डो हुए सस्पेंड, 30 दिन तक पुर्तगाल के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच
3 days agoमोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 days agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines