Vithya Ramraj: एशियन गेम्स में भारत को तगड़ी सफलता मिली है. भारत अब तक 45 मेडल अपने नाम कर चुका है. एथलेटिक्स में भी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है. एशियाई खेलों में विथ्या रामराज छा गई हैं. उन्होंने वुमेंस की 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. विथ्या ने 54.75 सेकेंड के अपने पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बड़ी बात ये है कि उन्होंने पीटी उषा के चार दशक से अधिक पुराने नेशनल रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. विथ्या को ये सफलता आसानी से नहीं मिली है. उन्हें अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
ट्रक ड्राइवर की बेटी हैं विथ्या रामराज
विथ्या रामराज तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाली हैं. उनका जन्म 20 सितंबर 1998 को हुआ. वो बहुत ही गरीब परिवार से हैं. उनके बचपन के दिन संघर्ष में बीते हैं. उनके पिता ट्रक ड्राइवर थे. एशियन गेम्स 2026 में विथ्या ने दो मेडल जीते हैं. गरीबी को पीछे छोड़कर उन्होंने अपने करियर पर ध्यान दिया. ट्रैक एंड फील्ड में उन्होंने खूब पसीना बहाया. उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से इंडियन रेलवे में नौकरी मिली. इसके बाद विथ्या और उनके परिवार की स्थिति थोड़ी ठीक हुई.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा के बिना भी जैवलीन थ्रो में चमका भारत, एक साथ जीते दो मेडल
दिग्गज पीटी ऊषा का तोड़ा रिकॉर्ड
विथ्या रामराज इवेंट में तीसरे नंबर पर रहीं. संयुक्त अरब अमीरात की मरियम करीम पहले और कजाखस्तान की एडेलिना जेम्स दूसरे स्थान पर रहीं. मरियम ने 54.31 सेकेंड के साथ गोल्ड अपने नाम किया. वहीं जेम्स ने 54.58 सेकेंड के साथ सिल्वर जीता. पीटी ऊषा ने 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में 55.42 सेकेंड का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. तब से उनके इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया था. विथ्या ने उनके 42 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर ऐतिहासिक कारनामा किया है.
विथ्या रामराज ने किए बड़े कारनामे
दरअसल 2017 तक विथ्या की कहानी कुछ और थी. वो 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट इवेंट में प्रतिभाग करती थीं. इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान 400 मीटर हर्डल्स की तरफ मोड़ा. एशियन गेम्स में दो मेडल जीतने के बाद तो अब वो छा गई हैं. उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में भी विथ्या ने तगड़ा प्रदर्शन किया था. उन्होंने पीटी ऊषा के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. इस बार उन्होंने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. विथ्या ने 400 मीटर बाधा दौड़ के अलावा 4X400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इस तरह उनके नाम एशियन गेम्स 2026 में दो मेडल हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह और पारुल चौधरी ने रचा इतिहास, दो-दो मेडल जीतकर फैंस का जीता दिल
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines