Asian Games 2026: सुरुचि और कमलजीत ने भारत को शूटिंग में दिलाया गोल्ड, 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में किया टॉप

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत को आखिरकार दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है. सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में शानादर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फाइनल में सुरुचि-कमलजीत ने 484.6 के स्कोर के साथ टॉप पर रहते हुए मेडल जीता.

Asian Games 2026

सुरुचि और कमलजीत ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल (PIC Credit- X)

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. महिला क्रिकेट टीम के बाद अब शूटिंग में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है. सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में शानादर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह मौजूदा एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड मेडल है. खास बात यह रही कि कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड से लेकर फाइनल तक टॉप पर रहते हुए गोल्ड जीता है. वहीं, इसके तुरंत बाद 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के टीम इवेंट में भी भारत को सिल्वर मेडल मिला है.

विज्ञापन

भारतीय जोड़ी को मिली साउथ कोरिया से कड़ी टक्कर

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में भारत के अलावा साउथ कोरिया, ईरान और इंडोनेशिया की टीम ने जगह बनाई थीं. भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड से ही जबरदस्त प्रदर्शन किया और फाइनल में भी अपना दबदबा बनाए रखा. हालांकि, भारत को पूरे मुकाबले में साउथ कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी से कड़ी टक्कर मिली. लेकिन अंत में कमलजीत और सुरुचि की भारतीय जोड़ी ने 484.6 पॉइंट के साथ गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया, जबकि कोरियाई जोड़ी ने 478 अंक हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

विज्ञापन

वहीं, ईरान की जोड़ी 415.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और ब्रॉन्ज मेडल जीता. इंडोनेशिया की जोड़ी 349.4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही. इससे पहले कमलजीत और सुरुचि ने क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया था और फाइनल में जगह बनाई थी. 20 साल की सुरुचि का यह पहला एशियन गेम्स है, जिसमें उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता.

ये भी पढ़ें- 75 रन, 1 विकेट और 4 कैच… मार्को येनसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में की एंट्री

विज्ञापन

भारत ने मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में जीता सिल्वर

शूटिंग से भारत के खाते में एक और मेडल आया है. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है. क्वालिफिकेशन राउंड में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 589, नीरज कुमार ने 588 और रुद्राक्ष पाटिल ने 585 अंक हासिल किए. भारतीय टीम का कुल स्कोर 1762 अंक रहा, जबकि चीन ने 1766 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदकों की संख्या 19 हो गई है. भारत के खाते में 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल हैं. मेडल टैली में भारत फिलहाल 12वें स्थान पर है. इसके अलावा, भारत ने टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स और स्क्वॉश डबल्स में भी मेडल पक्का कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: शूटिंग में भारत को मिला एक और मेडल, भारतीय मिक्स्ड स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ