Asian Games 2026: भारत ने जीता 7वां सिल्वर मेडल, ऐश्वर्य, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल ने शूटिंग में किया कमाल

एशियन गेम्स 2026 में भारत को बड़ी सफलता मिली है. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. तीनों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी है.

Asian Games 2026

शूटिंग में भारत को मिली सफलता (Image: X/The Khel India)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है. भारतीय शूटिंग टीम को तगड़ी सफलता मिली है. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. भारतीय टीम दूसरे नंबर पर रही. तीनों खिलाड़ियों ने 1762-94x का स्कोर किया. हालांकि गोल्ड जीतने का सपना टूट गया. ऐश्वर्य, नीरज और रुद्राक्ष ने अपने प्रदर्शन से सभी की वाहवाही लूटी है.

विज्ञापन

चीन की टीम ने जीता गोल्ड

भारतीय टीम के लिए 25 सितंबर का दिन मेडल को लेकर बढ़िया रहा है. शूटिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ने गोल्ड अपने नाम किया. इसके बाद 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मेंस टीम ने सिल्वर जीता. शूटिंग में अब तक भारत ने 10 मेडल अपने नाम किए हैं. वहीं भारत को 7वां सिल्वर मिला है. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की तिकड़ी ने कुल 1762 अंक प्राप्त किए. चीन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 1766 अंक हासिल किए. चीन ने गोल्ड अपने नाम किया. वहीं कोरिया ने 1751 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज जीता. एक बार लगा कि भारतीय टीम गोल्ड जीत जाएगी लेकिन ऐश्वर्य बढ़िया शूटिंग नहीं कर पाए. इस वजह से बड़ा मौका हाथ से निकल गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: सुरुचि और कमलजीत ने भारत को शूटिंग में दिलाया गोल्ड, 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में किया टॉप

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर-नीरज कुमार को मिली सफलता

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार ने व्यक्तिगत तौर पर भी बढ़िया प्रदर्शन कर अपने फैंस को खुश किया है. दोनों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐश्वर्य क्वालिफिकेशन में 589 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहे. वहीं नीरज ने 588 के स्कोर के साथ चौथा नंबर प्राप्त किया. रुद्रांक्ष ने 585 अंक हासिल किए और वो बाहर हो गए. ऐश्वर्य और नीरज से अब फाइनल में गोल्ड की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

रुद्रांक्ष पाटिल का कमाल

रुद्रांक्ष पाटिल ने एशियन गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूट ली है. वो तीन मेडल अपने नाम कर चुके हैं. इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर और 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज हासिल किया था.

सुरुचि और कमलजीत ने दिलाया गोल्ड

शूटिंग में भारत ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में धमाकेदार एक्शन दिखाया और गोल्ड जीता. बड़ी बात ये है कि दोनों की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड से लेकर फाइनल तक टॉप पर रहते हुए गोल्ड जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ