हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: मनु भाकर और तेजिंदरपाल सिंह तूर होंगे ओपनिंग सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक

एशियन गेम्स 2026 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी होने वाली है. भारत की तरफ से सेरेमनी में दो खिलाड़ियों को ध्वजवाहक के रूप में चुना गया है. भारत के अभियान प्रमुख ने इसे लेकर बड़ी जानकारी प्रदान की.

विज्ञापन
भारतीय दल को लेकर हुआ बड़ा ऐलान (Photo: AI)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 पर अब सभी की नजरें टिकी हैं. जापान में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय दल इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये एशिया का सबसे बड़ा खेल होता है. हर चार साल बाद इसका आयोजन होता है. इसे ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा आयोजित किया जाता है. खैर भारत की तरफ से ओपनिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक मनु भाकर और तेजिंदरपाल सिंह तूर होंगे. इसका ऐलान कर दिया गया है.

सहदेव यादव ने दी बड़ी जानकारी

शनिवार को नागोया में ओपनिंग सेरेमनी होने वाली है. भारत के अभियान प्रमुख सहदेव यादव ने बड़ी जानकारी प्रदान की. उन्होंने कहा कि मनु भाकर और तेजिंदरपाल सिंह तूर को भारत का ध्वजवाहक चुना गया है. मनु भाकर और तेजिंदरपाल का नाम बहुत ऊंचा है. दोनों ने कई बार भारत का नाम का रोशन किया है. मनु ने 2024 पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचा. वो भारत की पहली ऐसी एथलीट बनीं, जिन्होंने ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो मेडल अपने नाम किए. इसके अलावा तूर ने एशियन गेम्स के पिछले दो संस्करण में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को किया गया शामिल

विज्ञापन

भारतीय दल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

एशियन गेम्स 2026 में 45 देशों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा लेने वाले हैं. एशियन गेम्स का इस बार 20वां संस्करण होगा. जापान तीसरी बार इसकी मेजबानी करने के लिए तैयार है. इससे पहले जापान में 1958 और 1994 में खेलों का आयोजन हुआ था. भारतीय दल 2023 से भी बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेगा. 2023 में भारत ने 28 गोल्ड मेडल सहित कुल 107 मेडल अपने नाम किए थे. इस बार पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, मनु भाकर, अमन सहरावत, लवलीना बोरगोहेन, गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर, ज्योति याराजी, पारुल चौधरी और तजिंदरपाल सिंह तूर से मेडल की उम्मीद की जा रही है.

व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी ऑफिशियल तौर पर शनिवार को होने वाली है. इससे पहले शुक्रवार को नागोया में फ्लैग होस्टिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाना था. इसमें भारत सहित पांच अन्य दलों को शामिल होना था. हालांकि इस सेरेमनी को अचानक रोक दिया गया. आयोजकों ने कुछ परेशानी की बात बताई. दो बार इस सेरेमनी को रोकना पड़ा. इसके बाद आयोजन व्यवस्था पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ दिन पहले भी खिलाड़ियों और अधिकारियों ने आवास को लेकर शिकायतें की थीं. परिवहन से जुड़े भी मामले सामने आए थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स का कुछ ऐसा रहा है इतिहास, जानिए इस मेगा टूर्नामेंट से जुड़ी सभी बड़ी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola