Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी है. ग्रीको-रोमन रेसलिंग में नितेश सिवाच ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. वैसे 97 किग्रा इवेंट में नितेश से गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी लेकिन उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा. फाइनल में जापान के यूरी नकाजाटो के साथ उनका मुकाबला बढ़िया रहा. यूरी को शुरुआत में नितेश ज्यादा टक्कर नहीं दे पाए. इस वजह से भी मुकाबले में पीछे रह गए. नितेश ने अपने प्रदर्शन से सभी खुश किया है. हालांकि उन्हें गोल्ड ना जीत पाने का मलाल जरूर होगा. सबसे बड़ी बात है कि नितेश ने इस खेल में भारत के मेडल का 64 साल का इंतजार खत्म कर दिया है. उनसे पहले 1962 में भारत के रेसलर गणपत अंदलकर ने 97+ किलो भारवर्ग में मेडल जीता था. तब से मेडल का सूखा अब जाकर खत्म हुआ है.
नितेश सिवाच का बढ़िया प्रदर्शन
नितेश सिवाच ने क्वार्टर फाइनल में अपने प्रदर्शन से सभी की वाहवाही लूटी थी. उन्होंने तुर्कमेनिस्तान के अमनबेर्डी अगामामेदोव को 7-1 से बुरी तरह हराया था. सेमीफाइनल में तो नितेश का और तगड़ा प्रदर्शन देखने को मिला था. मंगोलिया के गंखुयाग गनबातर को उन्होंने बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. नितेश ने 9-0 से एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया. गंखुयाग को हराना सिवाच के लिए बड़ी बात थी. उन्होंने टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर जीत प्राप्त की थी. ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद उनसे फाइनल में की जा रही थी लेकिन जापानी रेसलर से वो आगे नहीं निकल पाए.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: कौन हैं वित्या रामराज? जिन्होंने ध्वस्त किया पीटी ऊषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड
जापानी रेसलर ने दिखाया दम
नितेश और यूरी नकाजातो के बीच मैच की शुरुआत अच्छी रही. हालांकि नितेश ने शुरू में ही मामला गड़बड़ कर दिया. उन्होंने रिंग से बाहर निकल कर एक अंक गंवा दिया. इससे उन्हें आगे जाकर तगड़ा नुकसान हुआ. इसके बाद नितेश 0-2 से पिछड़ गए. शुरू के तीन मिनट में ही जापानी रेसलर ने बढ़त बनाकर नितेश को दबाव में ला दिया था. दूसरे राउंड में भी नितेश ने निराश किा. शुरू में ही उन्होंने दो अंक गंवा दिए. नितेश 4-0 से पिछड़ गए. इके बाद उनके हाथ से गोल्ड निकल गया.
ग्रीको-रोमन रेसलिंग में दूसरा मेडल
एशियन गेम्स 2026 में ग्रीको-रोमन रेसलिंग में भारत को दूसरा मेडल मिला है. नितेश से पहले सुनील कुमार ने 87 किग्रा इवेंट में ब्रॉन्ज अपने नाम किया. भारत अबतक 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. भारत के नाम 64 पदक हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा के बिना भी जैवलीन थ्रो में चमका भारत, एक साथ जीते दो मेडल
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines