Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है. जिसके दूसरे दिन टीम इंडिया ने मेडल टैली में अपना खाता खोल लिया है. भारत को पहला मेडल शूटिंग गेम्स से मिला है. जहां पर भारतीय 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. इलावेनिल वलारिवन, सोनम म्हास्कर और विनोद विदरसा ने मिलकर भारत के लिए मेडल जीता है. वहीं चीन की महिला टीम ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
भारत ने जीता सिल्वर मेडल
इलावेनिल वलारिवन, सोनम म्हास्कर और विनोद विदरसा ने मिलकर कुल 1898 पॉइंट्स हासिल किए. वहीं चीन की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 1904.2 पॉइंट्स हासिल किए और गोल्ड अपने नाम किया. होस्ट जापान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल 1897.1 पॉइंट्स के साथ अपने नाम किया. इसी के साथ इन तीनों ही खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ गया है. शूटिंग में भारत इस बार पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ना चाहेगी.
इसके बाद इलावेनिल वलारिवन, सोनम म्हास्कर और विनोद विदरसा ने भारतीय 10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. जहां पर इलावेनिल वलारिवन और सोनम म्हास्कर ने फाइनल में जगह पक्की कर ली थी. वहीं विनोद विदरसा पहले राउंड से ही बाहर हो गई. इलावेनिल वलारिवन इस इवेंट में गोल्ड मेडल की उम्मीद भारत कर रहा था. हाल के समय में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन करके भारत का नाम रोशन किया है. ऐसे में वो उसी फॉर्म को एशियन गेम्स 2026 में भी जारी रखना चाहती थी.
खेल मंत्री ने भी इन खिलाड़ियों को दी बधाई
भारत के खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने भी बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर कहा, एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल! इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा के विनोद को महिलाओं के 10m एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई. हमारे चैंपियन और पूरे भारतीय दल को और भी शानदार पलों की शुभकामनाएं.’
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारत आने से किया मना!
अंत में इलावेनिल वलारिवन ने भारतीय 10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं सोनम म्हास्कर छठे पायदान पर रह गई. हालांकि इसी के साथ इलावेनिल वलारिवन ने कुछ ही घंटों के अंतर में भारत के लिए 2 मेडल जीत लिए. वो सिर्फ .06 से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई. इसी के साथ अब भारत के नाम मेडल टैली में 2 सिल्वर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में भारत की धमाकेदार शुरुआत, महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines