Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अभी तक जोरदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने पूल के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को बुरी तरह हराया. अब दूसरे मुकाबले में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की है. भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 के बड़े अंतर से हरा दिया है. मैच में इंडोनेशिया बिल्कुल भी भारत को टक्कर नहीं दे पाया. टीम इंडिया ने एक बार फिर अपने आक्रामक खेल से सभी का दिल जीता. भारत इस बार गोल्ड जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है. पहले दो मैचों में टीम के प्रदर्शन ने सभी का दिल जीता है.
शुरुआत से लेकर अंत तक दबदबा
भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने आक्रामक रुख से इंडोनेशिया को शुरुआत में ही दबाव में ला दिया था. टीम इंडिया ने हाफ टाइम तक 9 गोल दाग दिए. दूसरे हाफ में भारत का जलवा कायम रहा. इंडोनेशियाई टीम मैच में सिर्फ 1 ही गोल कर पाई. भारत की तरफ से दीपिका, सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी, रुतुजा पिसल, साक्षी राणा, सलीमा टेटे, नवनीत कौर और इशिका चौधरी ने गोल किए. अंत में टीम इंडिया ने 16 गोल के बड़े अंतर से शानदार जीत अपने नाम कर टूर्नामेंट के अगले राउंड में प्रवेश किया.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत ने जीता छठा मेडल, सुचिका तरियाल, हिमांशु ढिल्लों और रुद्राक्ष पाटिल ने रचा इतिहास
इंडोनेशिया का खराब प्रदर्शन
कल भारत की पुरुष हॉकी टीम ने भी इंडोनेशिया का बुरा हाल किया था. टीम ने 13-1 से जीत हासिल की थी. इंडोनेशिया की महिला हॉकी टीम भी फिसड्डी साबित हुई. पूरे मुकाबले में टीम इंडिया हावी रही. इंडोनेशिया बड़ी मुश्किल से एक गोल कर पाई. मैच के तीसरे क्वार्टर में इन्नेस आदित्य ने गेंद को गोलपोस्ट में डाला. इसके अलावा इंडोनेशिया की टीम कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाई. भारत ने मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की.
उज्बेकिस्तान को भी बुरा तरह हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी अपने पहले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया ने 19-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत में ही अपनी छाप छोड़ दी. दीपिका सेहरावत ने मैच में 8 गोल किए थे. उनके अलावा इशिका चौधरी ने 3 गोल दागे. वहीं लालरेमसिआमी और नवनीत कौर ने भी 2 गोल किए. बलजीत कौर, नेहा गोयल, लालथांतलुआंगी और साक्षी राणा भी पीछे नहीं रहीं. इन सभी ने एक-एक गोल किया. उज्बेकिस्तान की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई. भारत के सामने उज्बेकिस्तान ने घुटने टेक दिए.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: हॉकी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, इंडोनेशिया को 13-1 से हराया
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
9 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
10 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
13 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
14 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
19 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
21 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines