Vedant Madhavan Got Chance: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है. भारतीय एथलीट्स कई खेलों में कम्पीट करेंगे. भारतीय दल ने इतिहास रचने के लिए कमर कस ली है. भारत ने एशियन गेम्स के लिए 12 सदस्यीय तैराकी स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. बड़ी खबर ये है कि इस बार तैराकी में बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन को भी शामिल किया गया है. वेदांत का नाम पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में था. 21 साल के वेदांत अभी तक तैराकी में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं.
वेदांत माधवन को मिला बड़ा मौका
एशियन गेम्स 2026 में वेदांत माधवन भारत का झंडा लहराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. तैराकी में जापान में वो अपना जलवा दिखाएंगे. वो भारत के लिए कई मेडल जीत चुके हैं. अब उनकी नजरें एशियन गेम्स पर टिकी हैं. उन्हें दो बार के ओलिंपियन श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश के साथ 12 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह मिली है.
आपको बता दें कि एशियन गेम्स में तैराकी का आयोजन 20 से 25 सितंबर तक होगा. वेदांत में की 200 मीटर बैकस्ट्रोक, मेंस की 200 मीटर फ्रीस्टाइल और मेंस की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में प्रतिभाग करेंगे. उनसे इस बार करिश्मे की उम्मीद की जा रही है. अगर वो भारत के लिए मेडल लेकर आए तो फिर इतिहास रच देंगे.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद मुकुल दहिया को NADA ने किया सस्पेंड
वेदांत माधवन की उपलब्धियां
वेदांत माधवन ने सबसे पहले जूनियर स्तर पर अपने आप को मजबूत बनाया. उन्होंने 2018 में थाइलैंड एज ग्रुप चैंपियनशिप में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता. ये उनका पहला इंटरेशनल मेडल भी था. इसके एक साल बाद वेदांत ने एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप में हिस्सा लिया. उन्होंने 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वेदांत के लिए 2021 शानदार रहा था. जूनियर नेशनल में उन्होंने सात मेडल जीते. इसके अलावा लातविया ओपन में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
वेंदात ने सीनियर लेवल पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीता. 2023 और 2024 में भी वेदांत ने कई मेडल अपने नाम किए. 2025 में वेदांत सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में 800 मीटर फ्रीस्टाइल में 6वें नंबर पर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में ब्रॉन्ज जीता.
ये भी पढ़ें- ‘वापसी कर रहा हूं’, एशियन गेम्स से पहले लय में लौटे नीरज चोपड़ा, बेस्ट थ्रो के बाद विरोधियों को दी चेतावनी
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
7 hrs agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
8 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
11 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
12 hrs agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
17 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
19 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 day agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 days agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines