WWE में CM Punk की बादशाहत खत्म कर कौन बनेगा नया चैंपियन? ये रहे 5 बड़े नाम

सीएम पंक को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीते हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. पंक का टाइटल रन बढ़िया चल रहा है. हालांकि, इस बार शायद उनका टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चलेगा. कुछ स्टार्स उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम कर कर सकते हैं.

WWE
1 / 6

CM Punk: WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के खिलाफ सीएम पंंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. हालांकि, उन्हें दोबारा चैंपियन बनने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं कर पड़ा. समरस्लैम 2026 से कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने वापसी कर सैमी ज़ेन को हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. पंक ने समरस्लैम में कोडी रोड्स को हराकर टाइटल रिटेन किया था. ऐसा लगता है कि पंक का ये टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चलेगा. यहां हम पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो उनके टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस2 / 6

केविन ओवेंस ने समरस्लैम में वापसी की थी. उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच जीता था. अगले हफ्ते अब सीएम पंक उनके खिलाफ टाइटल दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा. ओवेंस पर जीत हासिल कर पंक के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन3 / 6

रैंडी ऑर्टन ने भी समरस्लैम 2026 में वापसी कर कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था. वो भी टाइटल की जद्दोजहद में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा है कि वो 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं. ऑर्टन भी हैं जो पंक के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

फिन बैलर

फिन बैलर4 / 6

फिन बैलर भी SmackDown में आ गए हैं. वो भी सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर सकते हैं. बैलर भी टाइटल के हकदार हैं. फैंस भी उनके समर्थन में हैं. बैलर ने अभी तक WWE में बढ़िया काम किया है. उन्हें पुश दिया गया तो दर्शक खुश हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर5 / 6

गुंथर भी अब SmackDown का हिस्सा बन चुके हैं. कोडी रोड्स को हराकर वो टाइटल जीतने में नाकाम रहे थे. गुंथर बड़े रेसलर हैं. वो भी सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम कर सकते हैं. गुंथर कह चुके हैं कि वो इतनी जल्दी टाइटल का पीछा छोड़ने वाले नहीं हैं. (Photo: WWE.com)

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स6 / 6

कोडी रोड्स ने बतौर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बढ़िया काम किया था. कंपनी एक बार फिर उनके ऊपर भरोसा जता सकती है. वो सीएम पंक को हराकर नए चैंपियन बन सकते हैं. कोडी ने पिछले कुछ सालों में तगड़ा बिजनेस कंपनी को दिया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन