Asia Rugby U20s Sevens Championship 2025: बिहार में एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होने वाला है। यह भारत और बिहार राज्य के लिए गर्व की बात है। इसका भव्य उद्घाटन हाल ही में हुआ। कल से प्रतियोगिता की शुरुआत होने वाली है। रग्बी के इस टूर्नामेंट में 8 देश हिस्सा लेने वाले हैं और उनकी पुरुष एवं महिला टीमें खिताबी जंग के लिए अगले दो दिन भिड़ती हुई नजर आएंगी।
एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025 का हुआ उद्घाटन
हाल ही में राजगीर, बिहार में एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन देखने को मिला। राज्य के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता सेरेमनी का हिस्सा बने और उन्होंने अपने खास शब्दों द्वारा इस टूर्नामेंट के आगाज के बारे में बात की। आपको बता दें कि उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी नजर आए। इसके अलावा रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025 की कब से होगी शुरुआत?
एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन हो चुका है। अब 8 देशों की 16 टीमों (8 पुरुष और 8 महिला) के बीच प्रतियोगिता कल यानी 9 अगस्त 2025 से शुरू होने वाली है। यह दो दिन का टूर्नामेंट है। 9 तारीख को ग्रुप स्टेज के मैच देखने को मिलेंगे, वहीं 10 अगस्त 2025 को सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन किया जाने वाला है। 10 तारीख को शाम 5:30 बजे इस खास प्रतियोगिता का फाइनल राजगीर, बिहार में देखने को मिलेगा।
एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप में कौन-कौन से देश ले रहे हैं हिस्सा?
एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025 में कुल 8 देश हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें दो पूल में बांटा गया है। टीम इंडिया पूल A का हिस्सा है। नीचे पूरी लिस्ट दी गई है:
पूल A
- भारत
- श्रीलंका
- यूएई
- हॉन्ग कॉन्ग
पूल B
- उज्बेकिस्तान
- कजाकिस्तान
- मलयेशिया
- चीन
कहां देख पाएंगे एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025?
राजगीर, बिहार में होने वाली एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप को प्रशंसक Information & Public Relations Department, Bihar के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक और X पर भी लाइव स्ट्रीम का आयोजन देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- 24 साल का पाकिस्तानी खिलाड़ी इंग्लैंड में गिरफ्तार, PCB ने किया सस्पेंड, करियर पर छाया भारी संकट!
संबंधित खबरें
साउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
6 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines