Ashish Yadav Wins Silver: भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आशीष यादव ने ओरेगन में मेंस के जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर 2026 वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक हासिल किया है. आशीष ने अपने करियर में इतिहास रचा. उनसे पहले से ही मेडल की उम्मीद की जा रही थी. उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया. हालांकि, वो गोल्ड से चूक गए.
साउथ अफ्रीकी एथलीट ने जीता गोल्ड
आशीष यादव ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. उन्होंने फाइनल में अपनी तीसरे थ्रो में 74.09 मीटर की दूरी तय करके पोडियम में अपनी जगह पक्की की. साउथ अफ्रीका के जॉन-हेंड्रिक हेमैंस ने ओरेगन में 80.50 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया. उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. ये इस सीजन में किसी भी एथलीट का सबसे बेस्ट थ्रो रहा. हेमैंस ने अपने पहले ही थ्रो में बढ़त बना ली थी. उन्होंने हर राउंड में बढ़त बनाई और अंत में अपने करियर में 80 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया.
ये भी पढ़ें: CWG 2026 में साक्षी चौधरी के गोल्डन पंच के पीछे विराट कोहली का हाथ, ‘किंग’ कनेक्शन का सामने आया बड़ा सच
नीरज चोपड़ा के बाद बने दूसरे भारतीय
आशीष यादव की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. अपने पहले दो थ्रो में वो 70 मीटर की दूरी भी पार नहीं कर पाए थे. तीसरे थ्रो में उन्होंने अपना दम दिखाया और लय हासिल की. उन्होंने करियर का सबसे बड़ा मेडल हासिल किया. एडिसन जेम्स ने 73.89 मीटर का थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. आपको बता दें, U-20 चैंपियनशिप में 2016 में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था. इसके बाद अब आशीष मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. नीरज ने बिडगोस्जक में 86.48 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड जीता. उन्होंने एक वर्ल्ड U-20 रिकॉर्ड बनाया. इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है.
धरणीधरन का भी शानदार प्रदर्शन
जैवलिन थ्रो में अब तगड़े एथलीट सामने आ रहे हैं. नीरज चोपड़ा ने हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था. उनकी लैगेसी को अब आगे बढ़ाय जा रहा है. आशीष यादव ने सिल्वर जीता. वहीं धरणीधरन 6वें नंबर पर रहे. इससे संकेत मिलता है कि दुनिया भर में प्रसिद्ध इस इवेंट में जूनियर लेवल पर भी भारत का तगड़ा प्रतिनिधित्व जारी है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं कश्मीरी फाइटर ओवैस याकूब? जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियन को धूल चटाकर MMA में रचा इतिहास
संबंधित खबरें
मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 day agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 days agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 days agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
4 days agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 days agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 days agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
7 days agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
10 days agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 days ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines