Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के लिए 14वां दिन शानदार रहा है. मेंस के फ्रीस्टाइल 57 किलो के फाइनल में अमन सहरावत ने जीत हासिल कर गोल्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने भारत को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया. पूरे मुकाबले में अमन हावी रहे. शुरुआत में ही उन्होंने बढ़त बना ली थी. बीच में उनका मोमेंटम थोड़ा टूट गया था. इसका फायदा नॉर्थ कोरिया का खिलाड़ी नहीं उठा पाया. अमन ने संयम बनाए रखा. उन्होंने अंत में मुकाबले को 11-7 से जीतकर गोल्ड हासिल किया. सुजीत कलकल के बाद अमन ने रेसलिंग में भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीता है.
अमन सहरावत ने जीता दिल
2022 के एशियाई खेलों में अमन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था. इस बार उन्होंने अपनी कसर पूरी कर गोल्ड जीता. अमन ने शुरुआत में ही 2-0 की बढ़त बनाकर कोरियाई खिलाड़ी के ऊपर दबाव बना लिया था. कोरिया के खिलाड़ी चोंग सोंग ने वापसी की. वो वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी हैं. उन्होंने आसानी से अमन को जीतने नहीं दिया. उन्होंने मैच के चौथे और पांचवें मिनट में पूरी तरह से अमन के ऊपर डॉमिनेट किया. अमन थोड़ा थक भी गए थे.
मुकाबले में सिर्फ एक मिनट बचा था. चोंग सोंग 7-6 की बढ़त के साथ आगे चल रहे थे. उन्होंने अपनी आक्रमकता दिखाई. तब लग रहा था कि अमन पिछड़ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.चोंग सोंगन ने टेकडाउन की कोशिश की. इस पर अमन ने काउंटर अटैक किया और दो अंक प्राप्त कर लिए. कोरिया के खेमे ने रेफरी के फैसले को भी चुनौती दी लेकिन दांव उल्टा पड़ गया. अंत में अमन ने कोरियाई एथलीट को 11-7 से हराकर गोल्ड जीत लिया. भारत ने अब तक 20 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, 24 साल का सूखा किया खत्म
सुजीत कलकल ने भी जीता था गोल्ड
कल मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में सुजीत कलकल ने ताजिकिस्तान के अब्दुलमाझिद कुदिएव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था. सुजीत शुरुआत में 2-9 से पीछे चल रहे थे. गोल्ड की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थीं. उन्होंने अंतिम दो मिनट में वापसी कर मैच का रुख ही मोड़ दिया था. सुजीत ने लगातार चार टेकडाउन के जरिए गोल्ड अपने नाम किया. उन्होंने मैच के अंतिम पलों में अब्दुलमाझिद कुदिएव को पलटवार का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया. सुजीत ने सेमीफाइनल में भी एकतरफा जीत हासिल की थी.
ये भी पढ़ें: लवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
13 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
7 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
8 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
8 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
9 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
9 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
10 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
11 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines