Parupalli Kashyap and Saina Nehwal Divorce: स्टार भारतीय बैडमिंटन साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर पारुपल्ली कश्यप के साथ तलाक का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। शादी के 7 सालों के बाद दोनों ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है। भारत के लिए विश्व स्तर पर बैडमिंटन खेलने वाले इन दोनों खिलाड़ियों की लव स्टोरी बहुत प्यारी है। जिसके कारण ही उनके तलाश की खबर सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की लव स्टोरी
स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की पहली मुलाकात साल 1997 में हुई थी। जो दोनों बच्चे थे और एक बैडमिंटन कैंप में मिले थे। साल 2002 के बाद दोनों ने हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी को ज्वाइन किया। जिसके बाद दोनों नियमित रूप से मिलने लगे। साल 2002 के बाद से इनके बीच दोस्ती हो गई थी। साल 2004 में ही इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद साल 2015 में उनके शादी की बात होने लगी, लेकिन करियर पर फोकस करने के कारण दोनों ने इसे टला। हालांकि साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। पारुपल्ली कश्यप अपने करियर पर फोकस करने के साथ ही साथ साइना की भी मदद करते थे।
दोनों खिलाड़ियों ने देश का नाम किया रोशन
2012 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साइना नेहवाल को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्हें अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया है। वहीं पारुपल्ली कश्यप ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता हुआ है।
नेहवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा, ‘कभी-कभी जिंदगी हमें अलग राहों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार और बातचीत के बाद, मैंने और पारुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला लिया है। हम शांति, आत्म-विकास और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं—खुद के लिए और एक-दूसरे के लिए। मैं बीते पलों के लिए आभारी हूं और आगे के सफर के लिए कश्यप को शुभकामनाएं देती हूं। कृपया इस समय हमारी निजता का सम्मान करें और समझने के लिए धन्यवाद।’
ये भी पढ़ें: Saina Nehwal Net Worth: करोड़पति साइना नेहवाल के पास है आलीशान घर, महंगी गाड़ियों का भी रखती हैं शौक
संबंधित खबरें
'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 days agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
6 days agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
7 days agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
7 days ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
8 days agoExclusive: एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर भी खुश नहीं गुलवीर सिंह!
8 days agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
9 days agoAsian Games 2026 में भारत ने जीते 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल, देखें लिस्ट
10 days agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त
11 days agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines