जिस देश में हार पर मिलती है सजा! उनके खिलाड़ियों में मचाया धमाल; जीता ये बड़ा खिताब

FIFA U-20 Women’s World Cup 2024: उत्तर कोरिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने जापान को हराया है। इस मैच में चोए इल-सन ने धमाल मचा दिया।

ind vs - 2024-09-23T184354.307

(photo Credit:FIFA Social Media)

FIFA U-20 Women’s World Cup 2024: फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप के फाइनल में उत्तर कोरिया ने बोगोटा में जापान को 1-0 को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता है। इसी के साथ उत्तर कोरिया संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप जीतने वाली टीम बन गई हैं। जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी तीन-तीन बार इस खिताब को जीता है।

विज्ञापन

इस मैच में उत्तर कोरिया के लिए एकमात्र गोल चोए इल-सन (Choe Il-son) के 15वें मिनट में किया। उत्तर कोरिया की टीम ने इस टूर्नामेंट में सारे मुकाबले जीते हैं। वहीं, 17 वर्षीय फारवर्ड खिलाड़ी चोए इल-सन ने गोल्डन बूट जीता है। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल किए हैं।

विज्ञापन

उत्तर कोरिया की कप्तान ने कही ये बात

खिताब जीतने के बाद उत्तर कोरिया की कप्तान चाई उन-योंग ( Chae Un-yong) ने कहा, ‘अभी भावनाओं को बताना थोड़ा मुश्किल है। यह हममें से कई खिलाड़ियों का लंबे समय से सपना रहा है। वहीं, फाइनल मैच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,”हमने उम्मीद थी कि फाइनल मैच कठिन रहने वाला है। हमें शांत रहना था और कोच के निर्देशों का पालन करना था।

विज्ञापन

अर्जेंटीना, नीदरलैंड और ब्राजील जैसी टीमों को दी मात

उत्तर कोरिया ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अर्जेंटीना, नीदरलैंड और ब्राजील को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जहां पर उनका सामना संयुक्त राज्य अमेरिका से हुआ था। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका पर 1-0 से जीत हासिल की थी। इसके बाद फाइनल में उनका मुकाबला जापान से हुआ था। जापान 2022 में भी फाइनल में हार गया था।

विज्ञापन

चोए इल-सन ने मचाया धमाल

इस पूरे टूर्नामेंट में चोए इल-सन ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने फाइनल में गोल करके टीम की जीत को सुनिश्चित किया था। इसके अलावा उन्हें फाइनल मैच में बेस्ट प्लेयर भी चुना गया था। उन्होंने गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल भी जीता है। वो इस वर्ल्ड कप की बेस्ट प्लेयर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ