Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

NZ vs SA 3rd T20I: साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, सीरीज में बनाई बढ़त

New Zealand vs South Africa 2026: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच 20 मार्च को खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का दम दिखाया और बाद में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला जीत लिया.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 20, 2026 15:43

New Zealand vs South Africa 2026: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. 20 मार्च को सीरीज का तीसरा मैच खेला गया. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. टीम की ओर से लॉकी फॉर्ग्यूसन ने कमाल की गेंदबाजी की, जबकि टॉम लैथम ने बल्लेबाजी में अपना दमखम दिखाया.

साउथ अफ्रीका की खराब बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 136/9 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे टोनी डी जॉर्जी ने 18 गेंदों में 15 रन बनाए थे, जबकि वियान मुडलर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन जॉर्ज लिंडे ने बनाए. उन्होंने 19 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली. इसके अलावा डियान फॉरेस्टर के बल्ले से 15 गेंदों में 17 रन निकले.

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फॉर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 2.25 की इकोनॉमी रेट के साथ 9 रन खर्च करते हुए 1 विकेट लिया. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वहीं, मिचेल सेंटनर, काइल जैमीसन और बेन सियर्स को 2-2 सफलता मिली. न्यूजीलैंड के इन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया.

न्यूजीलैंड ने हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज डे्वेन कॉन्वे ने 26 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि टॉम लैथम ने नाबाद 55 गेंदों में 63 रन बनाए थे. उन्होंने 7 चौके के अलावा 2 छक्का जड़ा. इसके अलावा टिम रॉबिन्सन ने 17 गेंदों में 17 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका की ओर से लुथो सिपामला और केशव महाराज को 1-1 सफलता मिली. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड सीरीज में 2-1 से आगे हो गई. पहला मुकाबला गंवाने के बाद कीवी टीम ने लगातार 2 मैच जीते.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 20, 2026 03:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.