IND vs NZ: आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया था. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसके जवाब में भारत की ओर से विराट कोहली ने भी शानदार शतकीय पारी खेली. न्यूजीलैंड ने आखिरी मैच को अपने नाम कर इतिहास पलट दिया.

न्यूजीलैंड ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है

न्यूजीलैंड ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया था. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की ओर से शानदार शतकीय पारी खेली. दोनों ने मिलकर टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ इस मैच में विशाल स्कोर बनाया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को खराब शुरुआत मिली. रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल ने भी निराश प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड ने 41 रनों से मैच जीता और इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ इतिहास में पहली बार वनडे सीरीज जीती है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने कभी भी भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज नहीं जीती थी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने पलट दिया इतिहास

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337/8 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 4 गेंदों में 5 और हेनरी निकोलस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे डेरिल मिचेल ने 131 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंदों में 106 रन बनाए थे. वहीं, माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 11 रन बनाए. इसके अलावा शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ने 10 गेंदों में 3 रन बनाए. विराट कोहली ने भारत की ओर से 108 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी ने 57 गेंदों में 53 और हर्षित राणा ने 43 गेंदों में 52 रन बनाए थे. भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रनों पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने 41 रनों से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ