न्यूजीलैंड ने घरेलू सीरीज के लिए किया शेड्यूल का ऐलान, 4 बड़े देशों से भिड़ेगी कीवी टीम
New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम ज्यादातर टी-20 मैच खेलेगी।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड ने घरेलू सरजमीं पर होने वाली सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टीम घर पर 4 बड़े देशों के साथ भिड़ने वाली है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज शामिल हैं। होम सीरीज की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के साथ होगी। अगले साल टी-20 विश्व कप 2026 खेला जाना है। इस इवेंट को देखते हुए टीम ज्यादार टी-20 सीरीज खेलेगी।
न्यूजीलैंड 1 अक्टूबर से लेकर 25 मार्च 2026 तक घर पर कुल 25 मुकाबले खेलेगी। न्यूजीलैंड 16 टी-20, 6 वनडे और 3 टेस्ट खेलने वाली है। शेड्यूल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कीवी टीम का पूरा ध्यान टी-20 क्रिकेट पर है। क्योंकि शेड्यूल में ज्यादातर टी-20 मैच खेले जाने हैं।
पहला टी20 मैच – एक अक्टूबर, बे ओवल
दूसरा टी20 मैच – 3 अक्टूबर, बे ओवल
तीसरा टी20 मैच – 4 अक्टूबर, बे ओवल
पहला टी20 मैच – 18 अक्टूबर, हेगली ओवल
दूसरा टी20 मैच – 20 अक्टूबर, हेगली ओवल
तीसरा टी20 मैच – 23 अक्टूबर, ईडन पार्क
पहला वनडे मैच – 26 अक्टूबर, बे ओवल
दूसरा वनडे मैच – 29 अक्टूबर, सैडन पार्क
तीसरा वनडे मैच – एक नवंबर, स्काई स्टेडियम
पहला टी20 मैच – 5 नवंबर, ईडन पार्क
दूसरा टी20 मैच – 6 नवंबर, ईडन पार्क
तीसरा टी20 मैच – 9 नवंबर, सैक्सटन ओवल
चौथा टी20 मैच – 10 नवंबर, सैक्सटन ओवल
पांचवां टी20 मैच – 13 नवंबर, ओटागो ओवल
पहला वनडे मैच – 16 नवंबर, हेगली ओवल
दूसरा वनडे मैच – 19 नवंबर, मैक्लीन पार्क
तीसरा वनडे मैच – 22 नवंबर, सैडन पार्क
पहला टेस्ट मैच – 2 से 6 दिसंबर तक, हेगली ओवल
दूसरा टेस्ट मैच – 10 से 14 दिसंबर तक, बेसिन रिजर्व
तीसरा टेस्ट मैच – 18 से 22 दिसंबर तक, बे ओवल
पहला टी20 मैच – 15 मार्च, बे ओवल
दूसरा टी20 मैच – 17 मार्च, सैडन पार्क
तीसरा टी20 मैच – 20 मार्च, सैडन पार्क
चौथा टी20 मैच – 22 मार्च, स्काई स्टेडियम
पांचवां टी20 मैच – 25 मार्च, हेगली ओवल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: