FIFA World Cup 2026 में जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी हुई बाहर, मोरक्को ने उम्मीदों पर फेरा पानी

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड में एक से बढ़कर एक बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. जर्मनी के बाद अब नीदरलैंड्स की टीम भी राउंड ऑफ 32 से हारकर बाहर हो गई है. मोरक्को के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना किया. पढ़िए पूरी खबर

AI Generated Image

AI Generated Image

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद राउंड ऑफ 32 में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. 2 बार की चैंपियन जर्मनी की टीम पैराग्वे से हार के बाद राउंड ऑफ 32 से ही बाहर हो गई है. इसके बाद एक और बड़ी टीम बाहर हो चुकी है. मोरक्को की टीम ने नीदरलैंड को हराकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इस्माइल सैबारी ने इस रोमांचक मुकाबले के पेनल्टी शूटआउट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए मोरक्को की टीम को राउंड ऑफ 16 में एंट्री करवाई.

विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को ने मारी बाजी

फुल टाइम मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया. 1-1 की बराबरी पर खत्म होने के बाद मैच में 30 मिनट का एक्स्ट्रा समय जोड़ा गया लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाईं. इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा. 4 राउंड के बाद पेनल्टी शूटआउट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर खड़ा था और हर किसी की नजरें आखिरी शूट पर थीं. मोरक्को के लिए गोलकीपर यासीन बोनो ने कमाल का सेव किया और टीम का पलड़ा भारी किया. इसके बाद आखिरी पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को के लिए इस्माइल सैबारी ने गोल दागकर मैच को जीत लिया. 

विज्ञापन

नीदरलैंड्स के सपनों पर फिरा पानी

मोरक्को की टीम ने नीदरलैंड्स के सपनों पर पानी फेरने का काम किया है. टीम पिछले 8 वर्ल्ड कप से राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की करते हुए नजर आ रहा था लेकिन इस बार टीम को हताश होना पड़ा है. मोरक्को की टीम पिछले विश्व कप में भी सेमीफाइनल में पहुंची थी और इस बार भी टीम ने बड़े स्तर पर शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है. ये इस टूर्नामेंट का दूसरा पेनल्टी शूटआउट था. इससे पहले जर्मनी की टीम को पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में हराकर बाहर कर दिया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ