महा-उलटफेर! 4 बार की चैंपियन जर्मनी FIFA World Cup से बाहर, पैराग्वे ने रचा इतिहास

Germany Out of FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर राउंड ऑफ 32 में आया. 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में उन्हें हरा दिया.

Germany Out of FIFA World Cup

फीफा वर्ल्ड कप से जर्मनी बाहर (Image: Twitter/X Screengrab)

Germany Out of FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 की शुरुआत में ही बड़ा उलटफेर देखने को मिला. जर्मनी और पैराग्वे के बीच बॉस्टन स्टेडियम में मैच हुआ. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई और मैच 1-1 से ड्रॉ होने के बाद पेनल्टी शूटआउट में चला गया. इसमें इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ. 4 बार की फीफा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को पैराग्वे ने हराकर इतिहास रच दिया और टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

विज्ञापन

1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ मैच

जर्मनी और पैराग्वे के बीच मैच की शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली. 40 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ. 42वें मिनट में जूलियो एनसीसो ने शानदार गोल करते हुए पैराग्वे को बढ़त दिला दी. जर्मनी ने दूसरे हाफ में वापसी की और 54वें मिनट में काई हावर्ट्ज ने गोल करके स्कोर 1-1 पर लड़ा खड़ा किया. मैच 1-1 की बराबरी से खत्म हुआ.

विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी पैराग्वे ने मारी बाजी

जर्मनी और पैराग्वे के बीच पेनल्टी शूटआउट हुआ. पैराग्वे ने छठे राउंड में गोल करते हुए 4-3 से बढ़त हासिल की नीचे सभी राउंड के नतीजे हैं:

विज्ञापन

राउंड 1

  • जर्मनी: काई हावर्ट्ज – मिस
  • पराग्वे: मौरिसियो – गोल (पराग्वे 1–0 से आगे)

राउंड 2

विज्ञापन
  • जर्मनी: जोशुआ किमिच – गोल
  • पराग्वे: गुस्तावो गोमेज – गोल (पराग्वे 2–1 से आगे)

राउंड 3

  • जर्मनी: जमाल मुसियाला – गोल
  • पराग्वे: मटियास गैलार्जा – गोल (पराग्वे 3–2 से आगे)

राउंड 4

विज्ञापन
  • जर्मनी: निक वोल्टेमाडे – मिस
  • पराग्वे: एंटोनियो सनाब्रिया – मिस (स्कोर 3-2)

राउंड 5

  • जर्मनी: नादीम अमिरी – गोल (स्कोर 3–3 से बराबर)
  • पराग्वे: फैबियन बाल्बुएना – मिस

सडन डेथ (राउंड 6)

विज्ञापन
  • जर्मनी: जोनाथन ताह – मिस
  • पराग्वे: जोस कैनाले – गोल (पराग्वे 4–3 से जीता)

पैराग्वे का किससे होगा मैच?

जर्मनी इस हार के साथ फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. पैराग्वे ने राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है. उनकी भिड़ंत अब फ्रांस और स्वीडन के बीच मैच के विजेता से 4 जुलाई को फिलाडेल्फिया में होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ