एडिलेड टेस्ट मैच से पहले नाथन लियोन ने खेला 'माइंड गेम'! अश्विन-जडेजा पर उठाए सवाल
Nathan Lyon: एडिलेड टेस्ट मैच से पहले नाथन लियोन ने मीडिया से बात करते हुए भारतीय स्पिनरों पर अपनी राय रखी है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज नाथन लियोन पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू नहीं चला सके। उन्होंने अपनी टीम के लिए औसतन प्रदर्शन किया। हालांकि लियोन अब दूसरे मैच की तैयारियों में जोरों शोरों के साथ लग गए हैं। 6 दिसंबर को एडिलेड में पिंक बॉल से दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले नाथ लियोन भारतीय टीम मैनेजमेंट के एक फैसले से नाखुश दिखे हैं।
पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को अंतिम एकादश से बाहर कर दिया था। अब इस फैसले पर नाथन लियोन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया से बात की और भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान अश्विन और जडेजा के अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने पर उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की यही खूबी है। अश्विन ने 530 से ज्यादा विकेट लिए हैं और जडेजा ने 300 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
अपनी बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने अश्विन और जडेजा को अंतिम एकादश में देखने की इच्छा जताई है। लियोन ने इशारों ही इशारों में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की बात कही है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अश्विन और जडेजा उतने प्रभावशाली नहीं हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर स्पिनरों की गेंद कम टर्न होती है।
इसलिए भारतीय टीम तेज गेंदबाजों पर भरोसा जता रही है। पहले टेस्ट मैच में भारत ने दो ऑलराउंडर को मौका दिया था, जिसमें नितीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है। इन दोनों खिलाड़ियों के पास बॉलिंग के साथ-साथ लंबी बैंटिंग करने की काबिलियत है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इन दोनों खिलाड़ियों को अश्विन और जडेजा से पहले देख रही है।
🚨Nathan Lyon’s PC
“We respect every Indian player but will play our brand of cricket and compete hard. It’s the challenge of facing a world-class team.” – Nathan Lyon ahead of the second Test.#INDvsAUS #Cricket #NathanLyon @debasissen @CricSubhayan @rohitjuglan @BoriaMajumdar… pic.twitter.com/w88RjQ3I23
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) December 4, 2024
आर अश्विन और रवींद्र जडेजा का भारत में रिकॉर्ड शानदार रहा है। मौजूदा समय में आर अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के एक्टिव खिलाड़ियों में नंबर 1 पर हैं। अश्विन ने अब तक 536 विकेट चटकाए हैं, जबकि लियोन ने टेस्ट में 532 विकेट झटके हैं। वहीं जडेजा भी 319 विकेट टेस्ट में अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि भारतीय पिचों पर अश्विन और जडेजा ने (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) सेना देशों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें: फैन के आगे टिक नहीं सके क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक ही झटके में हो गया साढ़े 8 करोड़ रुपये का नुकसान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: