IPL 2025: नए सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, सामने आया वीडियो
IPL 2025: आईपीएल के नए सीजन की शुरूआत से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Edited By Nikhil Shukla

Mumbai Indians
Edited By Nikhil Shukla

Mumbai Indians
IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सभी टीमें इसको लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं। आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने नए सीजन की शुरुआत से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम एक बार फिर से खिताब पाने को बेताब नजर आ रही है। टीम की तरफ से आईपीएल 2025 के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी गई। टीम ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर वीडियो जारी कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। इस वीडियो में हार्दिक एक इमोशनल मैसेज देते हुए दिख रहे हैं।
फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी किए गए वीडियो में हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। पांड्या वीडियो में बोल रहे हैं कि हमें पता है कि हमारा आखिरी सीजन भूलने लायक था लेकिन अब नए सीजन की बारी है। 2025 हमारे लिए एक ऑपरच्यूनिटी है लेगेसी को वापस लाने के लिए। टीम की नई जर्सी में ब्लू और गोल्डन रंग नजर आ रहा है।
पिछले सीजन में रोहित शर्मा को हटाकर टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी। जिसके बाद फैंस में फ्रेंचाइजी को लेकर काफी गुस्सा देखा गया था। इसका सीधा असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिखा और सीजन में आखिरी पायदान पर रही थी। ग्रुप स्टेज में टीम केवल 4 मैच ही जीत पाई थी। इस बार हुए मेगा ऑक्शन में टीम ने रोहित और हार्दिक समेत 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और वापसी के लिए तैयार नजर आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: