ना गिल, ना जडेजा कई गलतियों के बाद भी इस खिलाड़ी को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग थोड़ी खराब रही लेकिन कोच टी दिलीप की तरफ से इस खिलाड़ी को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड

Team India

Team India

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की है। इस मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग एक कमजोर कड़ी के रूप में सामने आई। रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या तक ने मैच में कई आसान कैच छोड़े। टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए हर मैच के बाद किसी एक खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड देते हैं। इस मैच के बाद एक ऐसे खिलाड़ी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिसका नाम सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

विज्ञापन

केएल राहुल को मिला मेडल

टीम इंडिया के विकेटकीपर केएल राहुल को इस मैच में विकेट के पीछे अच्छी फील्डिंग के लिए बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया गया। दुबई के मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर केएल राहुल के नाम का ऐलान किया गया। दुनिया के बेस्ट फील्डर्स में से एक रवींद्र जडेजा ने राहुल को मेडल पहनाया। राहुल ने इस मैच में कुछ स्टम्पिंग के मौके जरूर गवाए लेकिन बाकि मौकों पर वो शानदार दिखे।

विज्ञापन

फील्डिंग में करना होगा सुधार

23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले टीम इंडिया को अपनी फील्डिंग दुरुस्त करनी होगी। बांग्लादेश के सामने भारतीय फील्डरों ने कई मौकों पर कैच टपकाए जिसके दम पर ही बांग्लादेश 228 रन बना पाई। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस शानदार है और अगले मैच में सभी खिलाड़ी दमदार वापसी करते हुए दिखेंगे।

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज की जीत

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मोहम्मद शमी और शुभमन गिल इस जीत के हीरो रहे। शमी ने आईसीसी टूर्नामेंट में वापसी करते हुए 5 विकेट झटके तो वहीं गिल के शतक ने टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत को ग्रुप स्टेज में 2 मैच और खेलने हैं जिसके बाद सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ