IPL में MI का कोच, अब MLC 2025 में बल्ले से मचा रहा ‘गदर’, 186 की स्ट्राइक रेट से गरज रहा बल्ला

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी कोच रहे कायरन पोलार्ड मेजर क्रिकेट लीग के इस सीजन में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। एमआई न्यूयॉर्क के लिए वो 186 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Kieron Pollard

Kieron Pollard

MLC 2025: अमेरिका में इन दिनों मेजर क्रिकेट लीग की धूम देखने को मिल रही है। हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। इस लीग में दर्शकों के लिए भरपूर रोमांच है। दुनियाभर के तमाम बड़े दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इस लीग में एक खिलाड़ी ऐसा भी खेल रहा है जो कि आईपीएल में बतौर कोच मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा था लेकिन अब मेजर क्रिकेट लीग में बतौर खिलाड़ी बल्ले से कोहराम मचा रहा है। इस सीजन खिलाड़ी ने 186 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए रनों की बारिश की है। आइए आपको भी बताते हैं इस खिलाड़ी के बारे में।

विज्ञापन

पोलार्ड खेल रहे कमाल की पारियां

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर कायरन पोलार्ड इन दिनों मेजर क्रिकेट लीग में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। आईपीएल में पोलार्ड बतौर बल्लेबाजी कोच मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं तो वहीं इस अमेरिकी लीग में वो बतौर फिनिशर बल्लेबाज एमआई न्यूयॉर्क टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

इस सीजन उनका बल्ला जमकर गरजता हुआ नजर आ रहा है। अब तक खेले 7 मैचों में उन्होंने 201 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 42 का रहा है। हालांकि उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम जीत हासिल नहीं कर पा रही है। टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में टीम ने 39 गेंदों में 70 रन बनाए लेकिन टीम ये मैच 39 रनों से हार गई।

विज्ञापन

मुंबई फ्रेंचाइजी का मजबूत पिलर हैं पोलार्ड

साल 2009 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले पोलार्ड 13 सीजन तक लगातार टीम का अहम हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने टीम को कई मैचों में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जीत दिलाई। साल 2022 में उन्होंने आईपीएल में फ्रेंचाइजी के लिए आखिरी टूर्नामेंट खेला और संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद उन्हें फ्रेंचाइजी की तरफ से बल्लेबाजी कोच नियुक्त कर लिया गया। आईपीएल में कोचिंग कर रहे पोलार्ड अभी भी कई लीग में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। 38 साल के हो चुके पोलार्ड साउथ अफ्रीका टी20 लीग में भी धमाल मचा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ