पाकिस्तान क्रिकेट में हुआ बड़ा बदलाव, टेस्ट में इस दिग्गज को सौंपी गई हेड कोच की जिम्मेदारी

पीसीबी की तरफ से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव करते हुए टेस्ट क्रिकेट में इस दिग्गज को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। ये खिलाड़ी पहले भी टीम के साथ अहम भूमिका में जुड़ा रहा है। पढ़िए पूरी खबर

Azhar Mahmood

Azhar Mahmood

Pakistan Head Coach in Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बीते काफी समय से खराब दौर से गुजर रही है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र के लिए पीसीबी ने बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। टेस्ट क्रिकेट में अब अजहर महमूद को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। अजहर बीते काफी लंबे समय से बतौर सहायक कोच टीम का हिस्सा हैं और अब इस नई भूमिका को उनके प्रमोशन के तौर पर देखा जा रहा है। बोर्ड को पूरा विश्वास है कि वो टीम के लिए कुछ खास कर पाएंगे और एक बार फिर से पाकिस्तानी टीम विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो पाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Azhar Mahmood (@azharmahmood11)

विज्ञापन

रेड बॉल में शानदार रहा है उनका रिकॉर्ड

एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनको कई देशों के साथ क्रिकेट खेलने का अच्छा खासा अनुभव भी है। काउंटी चैंपियनशिप में उनकी लीडरशिप वाली टीम 2 बार किताब पर कब्जा कर चुकी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है कि, “रेड बॉल में वो 2 काउंटी चैम्पियनशिप के खिताब अपनी टीम को जिता चुके हैं जो कि उनकी प्रतिभा को दिखाता है। पीसीबी को विश्वास है कि अजहर महमूद की गाइडेंस पाकिस्तान टीम लाल गेंद से अपनी ताकत दुनिया को दिखा पाएगी।”

विज्ञापन

खराब प्रदर्शन के चलते हो रहा लगातार बदलाव

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी के पद से हटने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ये कार्यभार संभाल रहे थे। आकिब जावेद साल 1992 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। अब ये जिम्मेदारी अजहर महमूद के हाथों में है। उनकी कोचिंग में पहला असाइनमेंट पाकिस्तानी टीम का दक्षिण अफ्रीका का दौरा होगा। इस दौरे पर टीम को 2 मैचों की सीरीज खेलनी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ