VHT 2025: रोहित शर्मा के गोल्डन डक के बावजूद मुंबई ने दर्ज की धमाकेदार जीत, ये खिलाड़ी बना हीरो

Mumbai vs Uttarakhand: 26 दिसंबर को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुंबई और उत्तराखंड के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रनों से जीत हासिल कर ली. मुंबई की ओर से हार्दिक तोमैर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, जबकि उत्तराखंड की ओर से युवराज चौधरी ने शानदार अर्धशतक जमाया.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

Mumbai vs Uttarakhand: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रनों से जीत हासिल कर ली. उत्तराखंड इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर सकी. उत्तराखंड की ओर से युवराज चौधरी ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया. हालांकि वह शतक से चूक गए. मुंबई ने इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत हासिल की. आइए मैच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

मुंबई ने जीता मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाए थे. रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके अलावा मुशीर खान ने 55 और सरफराज खान ने भी 55 रनों का योगदान दिया. मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन हार्दिक तोमैर ने बनाए. उन्होंने 82 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. वह इस मैच के हीरो रहे. अंत में शम्स मुलानी ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 48 रनों का योगदान दिया. उत्तराखंड की ओर से इस मैच में देवेंद्र सिंह बोरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए

विज्ञापन

उत्तराखंड की ऐसी रही बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड 50 ओवर में 280/9 रन ही बना सकी. सलामी बल्लेबाज युवराज चौधरी ने 96 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 96 रन बनाए. इसके अलावा कुनाल चंडेला ने 37 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा जगदीशा सुचित ने 43 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. उत्तराखंड 50 ओवर में 280/9 रन ही बना सकी. मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान और ओंकार तारमाले को 2-2 सफलता मिली.

विज्ञापन

26 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में खेले गए अहम मुकाबलों के रिजल्ट

ग्रुप A

  • मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को 2 विकेट से हराया
  • झारखंड ने राजस्थान को 73 रनों से हराया
  • त्रिपुरा ने पांडिचेरी को सात विकेट से हराया
  • कर्नाटक ने केरल को आठ विकेट से हराया

ग्रुप B

  • उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 227 रनों से हराया
  • जम्मू और कश्मीर ने असम को 142 रनों से हराया
  • बड़ौदा ने बंगाल को चार विकेट से हराया
  • विदर्भ ने हैदराबाद को 89 रनों से हराया

ग्रुप C

  • गोवा ने हिमाचल प्रदेश को आठ रनों से हराया
  • मुंबई ने उत्तराखंड को 51 रनों से हराया
  • पंजाब ने छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हराया
  • महाराष्ट्र ने सिक्किम को आठ विकेट से हराया

ग्रुप D

  • हरियाणा ने सौराष्ट्र को छह विकेट से हराया
  • आंध्र ने रेलवे को छह विकेट से हराया
  • ओडिशा ने सर्विसेज को चार विकेट से हराया
  • दिल्ली ने गुजरात को सात रनों से हराया

यह भी पढ़ें- विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कर दिया बड़ा दावा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ