VHT 2025-26: मुंबई ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को मिली करारी हार, देखें सभी मुकाबलों के रिजल्ट

Vijay Hazare Trophy Round 4: 31 दिसंबर को देश के कई हिस्सों में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली गई. मुंबई ने लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली को उड़ीसा के सामने घुटने टेकने पड़े. ट्रॉफी का चौथा राउंड रोमांचक अंदाज में खेला गया. आइए डालते हैं सभी मुकाबलों के रिजल्ट पर एक नजर.

सरफराज खान ऋषभ पंत

सरफराज खान ऋषभ पंत

Vijay Hazare Trophy Round 4: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 31 दिसंबर को राउंड-4 में मुकाबले खेले गए. मुंबई की ओर से सरफराज खान ने शानदार शतकीय पारी खेली. इसके अलावा मुशीर खान और यशस्वी जायसवाल का भी बल्ला चला. मुंबई ने गोवा को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली को उड़ीसा के सामने घुटने टेकने पड़े. चौथे राउंड भी रोमांचक अंदाज में खेला गया. आइए सभी मैचों के रिजल्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

मुंबई ने गोवा को हराया

सरफराज खान की 157 रनों की शतकीय पारी और मुशीर खान की 60, जबकि यशस्वी जायसवाल की 46 रनों की पारी के दमपर मुंबई ने 50 ओवर में 444/8 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा 87 रनों से पीछे रह गई. मुंबई ने लगातार चौथी जीत हासिल कर अपने कारवां को आगे बढ़ाया.

विज्ञापन

दिल्ली को मिली हार

इस टूर्नामेंट में दिल्ली ने लगातार 3 मैच जीते थे. हालांकि चौथे मैच में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा. उड़ीसा ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 272/8 रन बनाए थे. 273 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 42.3 ओवर में ही 193 रनों पर ही सिमट गई. दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने एक बार फिर निराश किया. उन्होंने 28 गेंदों में 24 रन बनाए.

विज्ञापन

झारखंड ने दर्ज की 9 विकेट से जीत

वहीं, झारखंड ने तमिलनाडु को 9 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने 50 ओवर में 243 रन बनाए थे, जिसके जवाब में झारखंड 41 ओवर में 244/1 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया. झारखंड की ओर से उत्कर्ष सिंह ने 120 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली. वहीं, शिखर मोहन ने 108 गेंदों में 90 रन बनाए.

देखें सभी मुकाबलों के रिजल्ट

ग्रुप A के मुकाबलों के नतीजे

मैचपरिणाम
केरल बनाम राजस्थानकेरल ने 2 विकेट से जीत दर्ज की
झारखंड बनाम तमिलनाडुझारखंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की
कर्नाटक बनाम पुडुचेरीकर्नाटक ने 67 रन से जीत दर्ज की
मध्य प्रदेश बनाम त्रिपुरामध्य प्रदेश ने 4 विकेट से जीत दर्ज की

ग्रुप B के मुकाबलों के नतीजे

मैचपरिणाम
बंगाल बनाम जम्मू-कश्मीरबंगाल ने 9 विकेट से जीत दर्ज की
उत्तर प्रदेश बनाम असमउत्तर प्रदेश ने 58 रन से जीत दर्ज की (VJD मेथड)
विदर्भ बनाम चंडीगढ़विदर्भ ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
बड़ौदा बनाम हैदराबादबड़ौदा ने 37 रन से जीत दर्ज की

ग्रुप C के मुकाबलों के नतीजे

मैचपरिणाम
मुंबई बनाम गोवामुंबई ने 87 रन से जीत दर्ज की
छत्तीसगढ़ बनाम सिक्किमछत्तीसगढ़ ने 229 रन से जीत दर्ज की
महाराष्ट्र बनाम उत्तराखंडमहाराष्ट्र ने 129 रन से जीत दर्ज की
पंजाब बनाम हिमाचल प्रदेशपंजाब ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

ग्रुप D के मुकाबलों के नतीजे

मैचपरिणाम
रेलवे बनाम गुजरातरेलवे ने 4 विकेट से जीत दर्ज की
हरियाणा बनाम सर्विसेजहरियाणा ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
ओडिशा बनाम दिल्लीओडिशा ने 79 रन से जीत दर्ज की
सौराष्ट्र बनाम आंध्र प्रदेशसौराष्ट्र ने 74 रन से जीत दर्ज की

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ