IPL 2026 से पहले MS Dhoni ने शुरू की बल्लेबाजी, युवा गेंदबाजों के सामने रहमदिली, वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni Batting Video Ahead of IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च में होनी है. सभी टीमें अपने स्क्वाड को पूरा कर चुकी हैं. आईपीएल 2026 से पहले सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी भी अभ्यास शुरू कर चुके हैं. उन्होंने खूब नेट्स में बल्लेबाजी की.

एमएस धोनी बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2026 से पहले

एमएस धोनी बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2026 से पहले

MS Dhoni Batting Video: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईपीएल का आगाज हो जाएगा. 5 बार की विजेता सीएसके भी इस बार भाग लेने के लिए तैयार है. सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. थाला मैदान पर उतर चुके हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

एमएस धोनी ने दिखाई रहमदिली

26 जनवरी को सीएसके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें एमएस धोनी नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान थाला ने सीएसके का येलो पैड पहना हुआ था. थाला ने नेट्स में आक्रामक बल्लेबाजी नहीं की, बल्कि वह बेसिक बैटिंग करते हुए नजर आए. उन्होंने बैक फुट पंच के अलावा फ्रंट फुट से ड्राइव और डिफेंस किया. युवा गेंदबाजों पर रहमदिली दिखाते हुए धोनी ने आराम-आराम से बल्लेबाजी की. अब धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि धोनी ने सफेद गेंद से नहीं, बल्कि लाल गेंद से बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

44 साल के एमएस धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. हालांकि उन्होंने अब तक सीएसके की ओर से खेलना जारी रखा है. वह इस टीम का साल 2008 से हिस्सा हैं, जब आईपीएल का पहला संस्करण खेला गया था. अपनी कप्तानी में धोनी 5 बार सीएसके को खिताब भी जिता चुके हैं. लेकिन अब धोनी येलो आर्मी के लिए केवल विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2025 कैसा रहा था?

आईपीएल 2025 में एमएस धोनी ने 14 मैच खेलते हुए 24.50 की औसत के साथ 196 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.17 रहा था. अब तक वह आईपीएल में 278 मैच में 38.30 की औसत के साथ 5439 रन बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल करियर में 24 अर्धशतक भी ठोका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ