गौतम गंभीर की हलक में अटका है कोचिंग करियर! क्या अगले 6 हफ्तों में होगा उनकी किस्मत का फैसला?

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर लगातार भारतीय क्रिकेट फैंस और क्रिटिक्स के निशाने पर है, ऐसे में अगले 6 हफ्तों में उन्हें वो करके दिखाना होगा, जो उनके खिलाफ सोच को पूरी तरह बदलकर रख दे. टीम इंडिया को न सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतनी होगी, बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप को भी डिफेंड करना होगा.

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

Why Next 6 Week is Important For Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर के लिए अगले 6 हफ्ते बेहद अहम होने वाले हैं. इसकी वजह ये है कि अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. इसके अलावा सूर्यकुमार की आर्मी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप भी डिफेंड करना है. अब टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर बनाने के लिए गंभीर के पास काफी कम वक्त बचा है.

विज्ञापन

गंभीर के लिए एक के बाद एक नाकामियां

पिछले कुछ महीनों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रेड-बॉल क्रिकेट में भारत के खराब प्रदर्शन और न्यूजीलैंड से 1-2 से वनडे सीरीज हारने के बाद गंभीर की काफी आलोचना हुई है. टेस्ट क्रिकेट को लेकर फिक्र होना लाजमी है, लेकिन व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मिली हार भी किसी बड़ी निराशा से कम नहीं है, क्योंकि टीम इंडिया अभी से वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

टीम से जुड़ी चिंताएं

टीम सेलेक्शन को लेकर कुछ अहम बातें हैं, जिसमें रवींद्र जडेजा के रोल और अक्षर पटेल का रिजर्व में होना, और रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ियों को लेकर चर्चाएं शामिल हैं. हालांकि सिर्फ कुछ सीरीज के नतीजों के बेस पर प्लेयर्स को बहुत ज्यादा सख्ती से नहीं आंकना चाहिए.

विज्ञापन

टी-20 टीम से उम्मीदें

टी20 क्रिकेट, जो कोच गौतम गंभीर का सबसे मजबूत फॉर्मेट है, वो उम्मीद जगाता है. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती जैसे बड़े मैच विनर्स की वापसी से भारत को फायदा हो सकता है. पांड्या की वापसी खासकर अहम है, क्योंकि वो टीम को बैलेंस देने में बहुत जरूरी हैं.

विज्ञापन

सूर्य की सेना पर भरोसा

टीम में मजबूत अटैकिंग ऑप्शन हैं, जिसमें संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की फिटनेस और फॉर्म अहम चर्चा का विषय बनी हुई है. टैक्टिकल फैसलों पर भी करीब से नजर रखी जाएगी, खासकर बैटिंग पोजीशन को लेकर.

एक बड़ी कामयाबी पर टिकी गंभीर की किस्मत

आखिर में टी-20 वर्ल्ड कप कोच गौतम गंभीर के लिए बहुत जरूरी है. एक कामयाबी सभी क्रिटिक्स को चुप करा देगी और उन्हें साल के आखिर में रेड-बॉल क्रिकेट पर फिर से ध्यान देने का मौका देगी, जबकि नाकामी से उन पर प्रेशर बढ़ सकती है. साथ ही बीसीसीआई पर भी दूसरा कोच अपॉइंट करने का दबाव बढ़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ