धोनी को झारखंड में मिली बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2025 से पहले इस रोल में दिखेंगे माही

Ms Dhoni: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए इलेक्शन कमिशन ने उन्हें ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है।

MS Dhoni (1)

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को झारखंड में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर ने चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव में अपनी तस्वीर के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला चरण 13 नवंबर को होने वाला है।

विज्ञापन

धोनी बढ़ाएंगे जागरूकता

इस कार्यक्रम के तहत धोनी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करेंगे। चुनाव आयोग को उम्मीद है कि धोनी की अपील और लोकप्रियता का फायदा उठाकर मतदाताओं में उत्साह बढ़ाया जा सकेगा, खास तौर पर वोटर्स को ज्यादा से ज्यादा वोट करने के लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट जीत पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

पहले चरण में 43 सीटों पर होगा मतदान

पहले चरण में 13 नवंबर को कुल 43 सीटों के लिए मतदान होगा। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का काम पूरा हो गया। नामांकन दाखिल करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हैं। उन्होंने सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन का झारखंड में कोई अस्तित्व नहीं है और वे चुनाव में कहीं नहीं टिकते।

विज्ञापन

झामुमो ने 23 अक्टूबर को जारी की थी पहली लिस्ट

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शुक्रवार को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। झामुमो ने चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। 19 अक्टूबर को भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट की घोषणा की थी।

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ गठबंधन करेगी। भाजपा 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर, जेडी-यू दो सीटों पर और लोजपा एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ