हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MS Dhoni Birthday: धोनी के वे रिकॉर्ड जो आजतक नहीं टूटे, आस-पास भी नहीं पहुंचा कोई खिलाड़ी

MS Dhoni 43th Birthday: भारतीय टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने टीम इंडिया के खेल को एक अलग लेवल का बना दिया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में एक अलग पहचान बनाने वाले धोनी का आज 43वां जन्मदिन है।

विज्ञापन
ms dhoni

MS Dhoni 43th Birthday: टीम इंडिया के सबसे महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी को किसी परिचय की जरुरत नहीं है, विकेटकीपिंग से लेकर कप्तानी और मैच फिनिश करने की कला हर किसी खिलाड़ी में देखने को नहीं मिलती है। टीम इंडिया को उस दौर में जिस तरह का कप्तान चाहिए था धोनी में वो सबकुछ था। दुनियाभर में धोनी की कप्तानी के चर्चे थे, विपक्षी टीमों के खिलाड़ी भी धोनी की कप्तानी का लोहा मानते थे।

साल 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया था। उनके इस फैसले से करोड़ों फैंस के दिल भी टूटे थे, लेकिन ऐसा होना तय था। जब तक धोनी टीम इंडिया के लिए खेले, तब तक उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए और टीम इंडिया को एक अलग ही लेवल पर ले गए थे।

आजतक नहीं टूटे धोनी के ये रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेटर करियर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए है जिनको आजतक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। एक पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है, जो आजतक नहीं टूटा है। एक पारी में सबसे ज्यादा स्टंपिंग, वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा विकेट, एक पारी में सबसे ज्यादा कैच, सबसे ज्यादा स्टंपिंग, कैप्टन के तौर पर सबसे ज्यादा मैच।

विज्ञापन

3 आईसीसी ट्रॉफी

एमएस धोनी ने साल 2004 में टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। धोनी ने शुरुआत में ही अपनी भूमिका एक बेस्ट फिनिशर के रूप में बना ली थी। धोमी भारतीय टीम के एकमात्र ऐसे कप्तान रहे हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने 3 आईसीसी की ट्रॉफी जीती है। सबसे पहले धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2007 का खिताब जिताया था। इसके बाद धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप 2011 का खिताब अपने नाम किया था। साल 2013 में टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को हराया

एमएस धोनी की कप्तानी से पहले टीम इंडिया कभी भी ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में नहीं हरा पाई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2010-11 और 2012-13 में ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज में मात दी थी। ऐसा करने वाले धोनी टीम इंडिया के पहले कप्तान थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: पढ़ाई में कमजोर, स्कूल के एथलीट…कौन हैं तेंडाई चतारा? जिन्होंने टीम इंडिया को किया ढेर

5 आईपीएल ट्रॉफी

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी फैंस को अब आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाया है। आईपीएल की शुरुआत से ही धोनी सीएसके फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे हैं। फैंस को अब धोनी को मैदान पर देखने के लिए एक साल तक का इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन

ऐसा रहा धोनी का क्रिकेट करियर

अपने करियर में धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। 90 टेस्ट मैचों में धोनी ने 4876 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 224 रनों का रहा था। 350 वनडे मैचों में धोनी ने 10773 रन बनाए थे। वनडे में माही का हाई स्कोर 183 नाबाद का रहा था। इसके अलावा 98 टी20 मैचों में 1617 रन बनाए थे। इताना ही नहीं धोनी ने अपने टी20 करियर में अभी तक 391 मैच खेले हैं।

ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2024: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, PAK से इस दिन होगा मुकाबला

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे ने बनाए कीर्तिमान

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola